Public App Logo
पुलिस प्रेस नोट 16.08.2026 अवैध हथियार रखने वालों पर फरीदाबाद पुलिस का प्रहार जारी, 2 देसी कट्टा किये बरामद फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। 15 अगस्त को अपराध शाखाओं की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 2 आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 देसी कट्टे बरामद किये हैं। पुलिस प्रवक्ता अनुसार 15 अगस्त को अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने सोनू(20) वासी गाँव मुजेडी बल्लबगढ़ फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जा से एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ है। जिसके विरुद्ध थाना सदर बल्लभगढ में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी पर पूर्व में भी 3 मामले चोरी के दर्ज है। इसी प्रकार क्राईम ब्रांच DLF की टीम ने पियुष मिश्रा(22) वासी गांव अगवानपुर फरीदाबाद को अवैध देसी कट्टा सहित बाईपास NTPC फरीदाबाद के पास से गिरफ्तार किया है। जिसके विरुद्ध थाना सराय में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है दोनों आरोपितों माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। पुलिस प्रवक्ता। - Faridabad News