बस्तर के कुंरदी ग्राम पंचायत (सुलियागुड़ा पारा) में मंगलवार को कचरा पाटी परगना माहरा समाज के सानिध्य में एक उल्लेखनीय सामाजिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहाँ 22 वर्षों से ईसाई धर्म का पालन कर रहे एक ही परिवार के छह सदस्यों ने अपनी पारंपरिक संस्कृति, रीति-रिवाजों और सामाजिक जड़ों से दोबारा जुड़ने की इच्छा व्यक्त करते हुए सनातन धर्म में वापसी की।
पारंपरिक विधि-विधान के बीच समाज प्रमुखों और ग्रामीणों की उपस्थिति में रुक्मणी, बुदरी, बाबूलाल, राजमनी, राममूर्ति और अमन कश्यप का स्वागत किया गया। समाज के अध्यक्ष धनुर्जय बघेल ने इसे परिवार का स्वेच्छा से लिया गया निर्णय बताते हुए कहा कि अपनी मूल सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने की इस भावना का समाज पूरे सम्मान के साथ अभिनंदन करता है।
#BastarNews #Chhattisgarh #SanatanDharma #GharWapsi #SocialUpdate #BreakingNews #Jagdalpur #FatafatNews