
वार्ड नंबर 52 में पिछले एक साल से नहीं हुई चैम्बरों की सफाई, गली मे हो रही जल भराव की समस्या
चूरू के वार्ड नंबर 52 स्थित धानुका कुएं के पास ड्रेनेज चेंबर पिछले एक वर्ष से ब्लॉक हो रहा है जिसके कारण गली में गंन्दा पानी हर समय भरा रहता है। इस गन्दे पानी से वार्डवासियों व पैदल चलने वाले राहगीरों को काफी परेषानियों का सामना करना पड़ रहा है। वार्डवासी किषन सैनी बताया कि नगर परिषद् को भी कई बार सूचना दी गई। 181 पर शिकायत दर्ज करवाई गई उसके बाद भी किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हो रही। वार्डवासियों ने बताया कि बिना बारिश के भी यही हालात रहते है। पिछले तीन-चार महीनों से यही हालात बने हुए है। स्थानियों निवासियों का कहना है कि अगर नियमित रूप से चैम्बरों की सफाई करवाई जाए तो इस समस्या का समाधान हो सकता है। इस जल भराव की वजह से यह पानी बदबु मार रहा है। यहा आस पास के लोगों का जीना दुभर हो रहा है और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है जिससे डेगु जैसी गंभीर बिमारियों का खतरा भी रहता है। #ward #follower #nonfollowers
#viralpost #viralvideochallenge #viralchallenge #postoftheday #highlightseveryone
Churu, Churu | Aug 11, 2026