Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

एफपीओ को व्यवसायिक मॉडल विकसित करने पर प्रशिक्षण #देवरिया में कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को सुदृढ़ बनाने और उनके व्यवसायिक विकास के उद्देश्य से बैतालपुर स्थित कृषक प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एफपीओ प्रतिनिधियों को बेहतर व्यवसायिक मॉडल विकसित करने, बाजार की संभावनाओं और किसानों की आय बढ़ाने के उपायों की जानकारी दी गई। कृषि विज्ञान केंद्र मल्हना, भाटपाररानी के अध्यक्ष मांधाता सिंह ने एफपीओ के प्रतिनिधियों को व्यवसायिक मॉडल तैयार करने के संबंध में जानकारी दी। विभागीय अधिकारियों ने एफपीओ के गठन, उद्देश्यों, बाजार की संभावनाओं और विभिन्न विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। पूर्वांचल पोल्ट्री प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के निदेशक वेद व्यास सिंह ने बीज उत्पादन से कंपनी के सदस्यों को हो रहे लाभ की जानकारी साझा की। वहीं गड़ेर फिश फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के संकर्षण शाही ने मत्स्य उत्पादन और बाजार की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। अन्य एफपीओ प्रतिनिधियों ने भी अपने अनुभव साझा किए। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि एफपीओ को केवल फसल उत्पादन तक सीमित न रखकर पशुपालन, मत्स्य पालन, प्राकृतिक खेती समेत अन्य गतिविधियों से जोड़कर विविधीकरण किया जाना चाहिए। इससे एफपीओ और उससे जुड़े किसानों की आय बढ़ाने की संभावनाएं मजबूत होंगी। उन्होंने कंपनी को होने वाले लाभ में सदस्यों को लाभांश देने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि देवरिया में मक्का, तिलहन और दलहन के क्षेत्र में किसानों की आय बढ़ाने की अपार संभावनाएं हैं। एफपीओ का गठन केवल अनुदान प्राप्त करने के उद्देश्य से नहीं, बल्कि ऐसे व्यवसायिक मॉडल के साथ किया जाना चाहिए जिससे कंपनी और उसके किसान सदस्यों का निरंतर विकास हो सके। उप कृषि निदेशक सुभाष मौर्य ने एफपीओ की कार्यप्रणाली और उनके महत्व की जानकारी दी। प्रशिक्षण में जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी बैतालपुर, डीडीएम नाबार्ड, कृषि ज्ञान केंद्र देवरिया, अग्रणी जिला प्रबंधक समेत 26 फार्मर प्रोड्यूसर कंपनियों के निदेशकों ने प्रतिभाग किया। #Deoria #DeoriaPost #FPO #कृषकउत्पादकसंगठन #किसान #कृषि #सूर्यप्रतापशाही #किसानोंकीआय

Salempur, Deoria | Aug 13, 2026

MORE NEWS

-खुखुन्दू पेट्रोल पंप पर युवक पर टूट पड़ा लड़कों का झुंड, लात-घूंसों डंडे से बेरहमी से पिटाई—CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

-खुखुन्दू पेट्रोल पंप पर युवक पर टूट पड़ा लड़कों का झुंड, लात-घूंसों डंडे से बेरहमी से पिटाई—CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

Salempur, Deoria | Aug 15, 2026

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस पर एसपी देवरिया ने किया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर SP Deoria श्री अभिजित आर. शंकर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड पर ध्वजारोहण किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण को देश की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण रखने तथा राष्ट्र को सशक्त बनाने में अपना योगदान देने की शपथ दिलाई गई।

🇮🇳 जय हिंद! जय भारत!

#स्वतंत्रता_दिवस #SPDeoria #DeoriaPolice #देवरिया #15अगस्त #IndependenceDay2026

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस पर एसपी देवरिया ने किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर SP Deoria श्री अभिजित आर. शंकर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड पर ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण को देश की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण रखने तथा राष्ट्र को सशक्त बनाने में अपना योगदान देने की शपथ दिलाई गई। 🇮🇳 जय हिंद! जय भारत! #स्वतंत्रता_दिवस #SPDeoria #DeoriaPolice #देवरिया #15अगस्त #IndependenceDay2026

Salempur, Deoria | Aug 15, 2026

🇮🇳  🇮🇳
देवरिया में 15 अगस्त के अवसर पर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की। 
#Deoria #DeoriaPost #IndependenceDay #15August #DMDeoria #MadhusudanHulgi #स्वतंत्रतादिवस #देवरिया

🇮🇳 🇮🇳 देवरिया में 15 अगस्त के अवसर पर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की। #Deoria #DeoriaPost #IndependenceDay #15August #DMDeoria #MadhusudanHulgi #स्वतंत्रतादिवस #देवरिया

Salempur, Deoria | Aug 15, 2026