
हिण्डौन सिटी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव का जन्मदिन होने के चलते हिण्डौन के शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं शिक्षकों ने रा. बा. उ. मा. वि. मोहन नगर में उनका जन्मदिन समारोहपूर्वक मनाया।
कार्यक्रम में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कमलेश शुक्ल, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दयाल सिंह सोलंकी, रमाकान्त गुर्जर, प्रधानाचार्य विकास गुप्ता, पीएम श्री विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश मीना, स्काउट सचिव मुकेश लहकोडिया, संयुक्त सचिव प्रियंका शर्मा, मुकेश गुप्ता एवं कृष्ण कन्हैया शर्मा सहित शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों ने पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव का साफा बंधन, माल्यार्पण, दुपट्टा एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया। साथ ही मिठाई खिलाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव ने विद्यालय की नवनिर्मित वाटिका में हजारे का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत सभी लोगों को कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में अनीता शर्मा, मनोहर शर्मा, दिलीप गर्ग, विनोद मीना, गोपाल सिंह गुर्जर सहित सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।
स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर हिण्डौन में सम्मान और शुभकामनाओं का खूबसूरत संगम देखने को मिला, जहां शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं शिक्षकों ने पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव का जन्मदिन मनाकर उन्हें सम्मानित किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।