बामनवास (सुमेल): सुमेल ग्राम पंचायत स्थित बैरवा ढाणी के रविंद्र माध्यमिक विद्यालय, गांधी विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में गांधी विद्या मंदिर के संस्था प्रधान रामनाथ बैरवा ने ध्वजारोहण कर बच्चों को समय पर विद्यालय आने तथा नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत शानदार रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और आकर्षक पीटी (PT) प्रदर्शन दिए, जिसे देखकर ग्रामीण मंत्रमुग्ध हो गए। अंत में मिठाई वितरण के साथ समारोह संपन्न हुआ।