कांग्रेस कार्यालय पर किया ध्वजारोहण
चौथ का बरवाड़ा - स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय चौथ का बरवाड़ा में कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष बैरवा ने प्रातः 8:00 बजे ध्वजारोहण किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि आशीष बैरवा ने तिरंगे को सलामी दी, इसके बाद यहा वन्दे मातरम् राष्ट्रीय गीत का सामूहिक गायन किया। कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर देश के अमर शहीदों को नमन किया।
कार्यकर्ताओं ने आजादी के अमर शहीदों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की साथ ही देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सपूतों के योगदान को याद किया। मुख्य अतिथि आशीष बैरवा ना कहां की ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों की याद दिलाते हैं।
इस अवसर पर कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व महासचिव रामकिशन गुर्जर जी, आदिवासी जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अजय मीणा जी,सदर शरीफ़ अहमद,रेगर अध्यक्ष शिवचन्द सेवलिया,कांग्रेस नेता जमील अहमद ,केशव बस्ती जिला अध्यक्ष हेमराज तीलोर ,रफ़ीक़ मोलना जी,ओमप्रकाश वर्मा,देवकी नंदन शर्मा, कमरुद्दीन खान,आशिक़ लाहौरी,जीएसएस उपाध्यक्ष विजयशंकर गुर्जर,रामस्वरूप वर्मा,गजानंद वर्मा,देवनारायण वर्मा , जगमोहन चावरिया, लक्ष्मीकांत,इस्लामुद्दीन,कन्हैया लाल महावर,राजाराम बैरवा,लड्डू लाल,प्रभुलाल,रघुवीर सैन,राजेंद्र सैनी ,रहीश भाई,मनोज मिश्र,लियाकत अली, आदि सेकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे