तिसरी थाना क्षेत्र के अरसार गांव में 30 सितंबर की रात बच्चों के खेलने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल को स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार कराने के बाद बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर किया गया है। घटना को लेकर घायल पक्ष के मो. इनामुल द्वारा तिसरी थाना में लिखित आवेदन दिया गया। आवेदन के आधार पर तिसरी थाना कांड संख्या 80/26, दिनांक 1 अक्टूबर 2026 को BNS की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।पुलिस के अनुसार, मामले में प्राथमिकी अभियुक्त मो. अरवाज (21 वर्ष) तथा एक नाबालिग किशोर, दोनों पिता मो. असलम, निवासी अरसार, थाना तिसरी, जिला गिरिडीह को गिरफ्तार/निरुद्ध किया गया है। दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।बताया गया है कि वादी पक्ष और अभियुक्त पक्ष आपस में चाचा-भतीजा हैं। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
#highlights
#jharkhand