Public App Logo
धारचूला लिपूलेख नदीम परवेज़ धारचूला स्लग: कैलास मानसरोवर यात्रा-2026: प्रथम दल ने लिपुलेख दर्रा किया पार धारचूला/पिथौरागढ़। कैलास मानसरोवर यात्रा-2026 के प्रथम दल ने शुक्रवार को सफलतापूर्वक भारत-तिब्बत सीमा स्थित लिपुलेख दर्रे को पार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रथम दल आज प्रातः 07:00 बजे नाभीढांग से लिपुलेख दर्रे के लिए रवाना हुआ। निर्धारित कार्यक्रम के तहत दल ने सुबह 09:00 बजे लिपुलेख दर्रा सफलतापूर्वक पार कर लिया। प्रथम दल में 48 यात्री, 1 चिकित्सा कर्मी तथा 3 किचन स्टाफ शामिल हैं। इस प्रकार कुल 52 सदस्य लिपुलेख दर्रा पार कर चीन (तिब्बत) की ओर अपनी आध्यात्मिक यात्रा पर आगे बढ़ गए। प्रशासन के अनुसार यात्रा निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप संचालित की जा रही है तथा यात्रियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। - Dharchula News