Public App Logo
हमीदा पुलिस चौकी की टीम ने 6 जिंदा कारतूस सहित एक आरोपी को किया काबू। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने जिला पुलिस को अपराध व अपराधियों पर नकेल कसने के सख्त निर्देश दिए हुए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्यवाही करते हुए हमीदा पुलिस चौकी की टीम ने 6 जिन्दा कारतूस सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है इन्चार्ज शमशेर सिंह ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक हमीदा हेड नहर पटरी के पास संदिग्ध हालात में घूम रहा है। इस सूचना के आधार पर मुख्य सिपाही अमित कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने तुरंत मौके पर जाकर एक युवक को काबू किया। तलाशी लेने पर जिसके पास से छे जिंदा कारतूस बरामद हुये। जिस बारे आरोपी कोई भी लाइसेंस पेश नहीं कर सका। जिसकी पहचान बिहार के मधुबनी जिला के गांव मारुथीया वासी रामा मंडल पुत्र महेंद्र मंडल के नाम से हुई। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर लिया गया है। - Jagadhri News