
🚨 BREAKING NEWS | सारण बनियापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की योजना बना रहे दो आरोपी गिरफ्तार
सारण के बनियापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूटपाट और छिनतई की कथित योजना को नाकाम कर दिया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि डाढ़ी बाढ़ी चवर स्थित ब्रह्मस्थान के पास कुछ लोग हथियार के साथ बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में जुटे हैं।
सूचना मिलते ही बनियापुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोग मोटरसाइकिल से भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मेहताब आलम और अमानत साह, दोनों शेखपुरा निवासी, के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान एक पिस्टल, तीन मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और दो कैंची बरामद की गई है।
पूछताछ में आरोपियों द्वारा सुनसान रास्ते पर राहगीरों को हथियार का भय दिखाकर लूट और छिनतई की वारदात को अंजाम देने की योजना बनाए जाने की बात सामने आई है।
मामले में बनियापुर थाना कांड संख्या 647/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
न्यूज़ बिहार लाइव।
Rahui, Nalanda | Aug 12, 2026