
#Ghazipur कटरिया कांड के मुख्य आरोपी हरिओम पाण्डेय को हाईकोर्ट से जमानत, अधिवक्ता दीपक कुमार पाण्डेय ने की पैरवी
गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के कटरिया गांव में चर्चित घटना से जुड़े मामले में मुख्य आरोपी बताए जा रहे सुभाष पाण्डेय के पुत्र हरिओम पाण्डेय को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है।
हरिओम पाण्डेय की ओर से इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता दीपक कुमार पाण्डेय ने प्रभावी पैरवी की। सुनवाई के दौरान मामले से संबंधित तथ्यों और उपलब्ध अभिलेखों को न्यायालय के समक्ष रखा गया।
मामले में उपलब्ध रिकॉर्ड और परिस्थितियों पर विचार करने के बाद उच्च न्यायालय ने हरिओम पाण्डेय को जमानत प्रदान करते हुए रिहाई का आदेश दिया।
न्यायालय के आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जमानत के स्तर पर की गई टिप्पणियों का मुकदमे के अंतिम गुण-दोष पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। यानी जमानत का आदेश मामले में आरोपी के अंतिम दोष या निर्दोष होने का फैसला नहीं है।
हरिओम पाण्डेय को जमानत मिलने के बाद उनके परिजनों और समर्थकों ने न्यायिक व्यवस्था के प्रति विश्वास जताते हुए अधिवक्ता दीपक कुमार पाण्डेय के प्रति आभार व्यक्त किया।
#vckhabar #katariya #कटरिया #latestnews