आज सुबह #रामनगर -काशीपुर रोड़ पर स्कार्पियो डंपर से टकरा गई, जिसमें गाजियाबाद निवासी #यतीश यादव की मृत्यु हो गई, जबकि उनकी पत्नी शीतल यादव गंभीर घायल हो गई, जिनका हायर सेंटर में इलाज चल रहा है।
यतीश की शीतल से महज चार माह पहले ही शादी हुई थी।
मृतक #गाजियाबाद बामेठी शाहपुर वेबसाइटी का निवासी था, मृतक युवक #बास्केटबॉल का बेहतरीन खिलाड़ी था, बताया गया है कि दंपति पर्यटक थे।
#पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
#uttrakhand #nainital #Ramnagar