
स्वतंत्रता दिवस पर सेवर्स ऑफ लाइफ का 30वां रक्तदान शिविर, डीएम अमित आसेरी ने स्वयं किया रक्तदान
बाँदा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेवर्स ऑफ लाइफ संस्था द्वारा जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक, बाँदा में 30वां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अमित आसेरी IAS ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया और मानव सेवा की मिसाल कायम की।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजेन्द्र सिंह रहे। दोनों अधिकारियों ने संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. किशुन कुमार, CMS जिला चिकित्सालय बाँदा भी मौजूद रहे और शिविर में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
शिविर में कुलदीप कुमार, गौरव अग्रवाल, प्राची गुप्ता, श्याम बहादुर पाल, राहुल ओमर और आलोक कबीर सहित अन्य लोगों ने रक्तदान किया।
संस्था के संरक्षक डॉ. शेख सादी ज़मा ने सभी रक्तदाताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है, जिससे जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाने में मदद मिलती है।
इस अवसर पर सलमान खान, सुनील सक्सेना, अभय सिंह, जुनैद सिद्दीकी सहित सेवर्स ऑफ लाइफ संस्था के अन्य सदस्य मौजूद रहे। संस्था ने सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
डीएम अमित आसेरी द्वारा स्वयं रक्तदान किए जाने से शिविर में मौजूद लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरणा मिली।
सेवर्स ऑफ लाइफ — रक्तदान करें, जीवन बचाएं। 🇮🇳
Banda, Banda | Aug 16, 2026