मुंबई: महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने ‘विमल इलायची’ के विज्ञापन में ब्रांड एंडोर्सर के तौर पर शामिल बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को नोटिस जारी किया है। FDA ने उनसे 15 दिनों के भीतर जवाब मांगा है। विभाग का कहना है कि ‘विमल’ ब्रांड का जुड़ाव प्रतिबंधित पान मसाला/तंबाकू उत्पादों से होने के कारण इलायची के विज्ञापन के जरिए इन उत्पादों का अप्रत्यक्ष प्रचार हो सकता है।
11 अगस्त 2026 को जारी नोटिस में FDA ने अभिनेताओं से विज्ञापन में अपनी भागीदारी रोकने और सोशल मीडिया समेत अन्य प्लेटफॉर्म से प्रचार सामग्री हटाने को कहा है। साथ ही विज्ञापन से जुड़े समझौते और अन्य दस्तावेज भी मांगे गए हैं।
FDA ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 24 और 53 का हवाला देते हुए कहा कि भ्रामक खाद्य विज्ञापन के मामले में कार्रवाई और 10 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर आगे कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
#ShahRukhKhan #AjayDevgn #TigerShroff #Vimal #MaharashtraFDA #PanMasala #BollywoodNews #Giridihviews