पत्रकार सीमाब अख्तर और उनके साथी गुड्डू यादव को पुलिस ने छोड़ा, पूछताछ के बाद मिली रिहाई!
Description: पटना में पत्रकार सीमाब अख्तर और उनके साथी गुड्डू यादव को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद पत्रकारों और समर्थकों के बीच हलचल तेज हो गई थी। बताया गया कि एक खबर चलाए जाने के मामले में दोनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। रिहाई की मांग को लेकर पत्रकार संगठनों, पत्रकार साथियों और राजनीतिक नेताओं की ओर से भी आवाज उठाई गई। लंबी पूछताछ और बढ़ते दबाव के बीच आखिरकार दोनों को पुलिस ने छोड़ दिया। रिहाई के बाद समर्थकों और पत्रकार साथियों ने उनका स्वागत किया।
लेकिन सवाल यह है;
आखिर खबर चलाने के मामले में पत्रकार को हिरासत में लेने की जरूरत क्यों पड़ी?
#SeemabAkhtar #GudduYadav #PatnaNews #Journalist #JournalistNews #BiharNews #Patna #Bihar #Journalism #PressFreedom #JournalistRelease #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #NewsUpdate #MediaNews #BiharJournalist #PatnaPolice #पत्रकार #सीमाबअख्तर #गुड्डूयादव #पत्रकारकीरिहाई #प्रेसकीआजादी #बिहारन्यूज