जिला स्तर पर पत्रकारिता सम्मान से नवाजे गए परेश पांड्या
नाथद्वारा। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर NDTV के नाथद्वारा विधानसभा संवाददाता एवं ब्यूरोचीफ परेश पांड्या को जिला स्तर पर पत्रकारिता के क्षेत्र में सम्मानित किया गया।
विगत 15 वर्षों से निष्पक्ष, समर्पित एवं उत्कृष्ट पत्रकारिता के माध्यम से समाज और क्षेत्र की आवाज़ को प्रमुखता से उठाने के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
परेश पांड्या को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। ईश्वर से आपके उज्ज्वल भविष्य, निरंतर प्रगति और पत्रकारिता के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करने की कामना है। 🇮🇳