🐾🎨 जुड़े आवास – वन्यजीवन का विकास 🎨🐾
अचानकमार टाइगर रिजर्व में 02 से 08 अक्टूबर 2026 तक “Connecting Habitats, Thriving Wildlife” (जुड़े आवास – वन्यजीवन का विकास) थीम पर वन्यप्राणी सप्ताह 2026 का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में वन्यप्राणी सप्ताह के दूसरे दिन, 03 अक्टूबर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिवतराई में कक्षा 6वीं से 10वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए विशेष चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने वन, वन्यप्राणी एवं जैव विविधता के संरक्षण की थीम पर अपनी रचनात्मकता और कल्पनाशीलता को रंगों के माध्यम से अभिव्यक्त किया।
इस अवसर पर श्रीमती प्रियंका पाण्डेय (भा.व.से.), मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीवन) एवं क्षेत्रीय निदेशक, अचानकमार टाइगर रिजर्व, बिलासपुर ने विद्यार्थियों को वनों, वन्यप्राणियों एवं जैव विविधता के संरक्षण तथा मानव जीवन में इनके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
स्थानीय गोंड आर्ट पेंटर सुश्री रागनी धुर्वे ने विद्यार्थियों को पारंपरिक कला एवं चित्रकला के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन दिया और उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में श्री दिनेश कुमार पटेल (भा.व.से.), उप संचालक, अचानकमार टाइगर रिजर्व; श्री समीर जोनाथन (रा.व.से.), सहायक संचालक, लोरमी बफर; परिक्षेत्र अधिकारी, कोटा बफर तथा क्षेत्रीय वन कर्मचारी उपस्थित रहे।
ऐसे आयोजन बच्चों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता, वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता और अपनी समृद्ध जैव विविधता को सहेजने की जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।
🌿 आइए, जुड़े आवासों के साथ वन्यजीवन के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लें।
#WildlifeWeek2026
Mungeli, Chhattisgarh | Oct 5, 2026