मुंबई की दादासाहेब फाल्के चित्रनगरी (फिल्म सिटी) के विस्तार की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है। राजस्व विभाग ने मानखुर्द में करीब 14 एकड़ सरकारी जमीन सांस्कृतिक कार्य विभाग को उपलब्ध कराने की मंजूरी दी है। इस जमीन का इस्तेमाल मुख्य रूप से बाहरी फिल्मांकन के लिए किया जाएगा।