श्री सांवलिया सेठ मंदिर भंडार गणना: तृतीय चरण में मिले 6.22 करोड़ रुपये, कुल दानराशि 24.80 करोड़ के पार
चित्तौड़गढ़.प्रसिद्ध धाम श्री सांवलिया सेठ मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था का सिलसिला लगातार जारी है। मंदिर के भंडार (दानपेटी) से निकलने वाली राशि के नए आंकड़े सामने आए हैं, जिसे सुनकर हर कोई अचंभित है। विदित हो कि दिनांक 11 अगस्त 2026 (श्रावण मास कृष्ण पक्ष चतुर्दशी) को श्री सांवलिया सेठ का भंडार खोला गया था। इसी कड़ी में आज तृतीय चरण की गणना पूरी की गई, जिसमें कुल 06 करोड़ 22 लाख 15 हजार 01 रुपये की दानराशि प्राप्त हुई है।
इसके साथ ही, पिछले चरणों को मिलाकर अब तक कुल 03 चरणों में की गई संपूर्ण गणना से मंदिर को कुल 24 करोड़ 80 लाख 10 हजार 01 रुपये की विशाल दानराशि प्राप्त हो चुकी है। मंदिर प्रशासन के अनुसार, भंडार की शेष बची हुई दानराशि की गणना आगामी 17 अगस्त 2026 को चतुर्थ चरण के अंतर्गत की जाएगी। #sanwaliyaseth #chittorgarh #mewar #trendingudaipur