Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

*द्रुब्बल में नई पंचायत का आगाज़: प्रधान विनोद राणा ने दिलाई शपथ, पहली बैठक में विकास कार्यों पर मंथन* जोगिन्दरनगर ( द्रुब्बल ) :- उपमंडल जोगिन्दरनगर की ग्राम पंचायत द्रुब्बल में शनिवार (08-08-2026) को शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया ! नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों ने पंचायत घर पहुंचकर विधिवत शपथ ग्रहण की और औपचारिक रूप से कार्य करना शुरू कर दिया ! इस मौके पर पंचायत प्रधान विनोद राणा ने सभी निर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई ! शपथ ग्रहण के दौरान सदस्यों ने संविधान के प्रति निष्ठा और पंचायत क्षेत्र के विकास के लिए ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया ! पंचायत प्रधान विनोद राणा व उपप्रधान श्याम लाल ने भी आज ही अपना पदभार संभाला ! इस मौके पर वार्ड न.01 द्रुब्बल से सरला देवी , वार्ड न.02 हियूंण से धर्म चन्द , वार्ड न.03 भजेरा से जुध्या देवी , वार्ड न.04 नागण से अर्चना ठाकुर , वार्ड न.05 कुनकर से गणेश दत्त , वार्ड न.06 बनौण से अंकेश कुमार और वार्ड न.07 त्रैंम्ब्ली से संगीता ठाकुर ने शपथ ली ! शपथ ग्रहण के तुरंत बाद नई पंचायत ने अपनी पहली बैठक आयोजित की ! पंचायत प्रधान विनोद राणा ने कहा जनता ने हम पर जो भरोसा जताया है उस पर खरा उतरना हमारी जिम्मेदारी है ! उन्होने कहा कि आज से ही विकास कार्यों को गति दी जाएगी ! #द्रुब्बल ग्राम पंचायत द्रुब्बल जोगिन्दरनगर #jogindernagar_mandi_himachal

Mandi, Mandi | Aug 11, 2026

MORE NEWS