Public App Logo
शर्मनाक मामला: अंतिम संस्कार से पहले मृत पिता के शव का लगवाया अंगूठा! लखनऊ: अंतिम संस्कार से ठीक पहले मृतक के शव के अंगूठे का निशान सादे कागज पर लिए जाने का कथित मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि संपत्ति विवाद के बीच मृतक के बेटों के नाम जमीन के बंटवारे से जुड़े दस्तावेज तैयार कराने के लिए शव के अंगूठे का निशान लिया गया। मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों में भी नाराजगी देखने को मिली। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। #ViralVideo #PropertyDispute #CrimeNews #ShockingNews - Kasganj News