रांची के पुराना विधानसभा परिसर में रविवार सुबह 6:50 बजे से डुमरी विधायक जयराम महतो ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में 24 घंटे का निर्जला उपवास शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि छात्र विगत 25 जुलाई से अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। लगातार भूख हड़ताल के कारण छात्रों की तबीयत बिगड़ रही है, लेकिन सरकार इसे गंभीरता से नहीं ले रही है।
जयराम महतो ने कहा कि छात्रों की आवाज पूरे विश्व तक पहुंच रही है, लेकिन शायद राज्य सरकार के कानों तक नहीं पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि इस उपवास का उद्देश्य छात्रों की आवाज को सरकार तक पहुंचाना है। यदि इससे समाधान नहीं निकला तो आंदोलन की नई रूपरेखा तय की जाएगी और संघर्ष जारी रहेगा।
उन्होंने टीडीपीएल द्वारा ली गई JPSC/JSSC की सभी नियुक्ति परीक्षाओं को रद्द करने, दोषियों को गिरफ्तार करने तथा मामले की CBI/ED से जांच कराने की मांग की। साथ ही JPSC और JSSC के सभी पदाधिकारियों की कथित संलिप्तता की निष्पक्ष जांच की मांग भी उठाई।
#JairamMahto #JPSC #JSSC #StudentProtest #Jharkhand #Giridihviews