साइबर ठगी के ₹83 हजार वापस, भटनी पुलिस की कार्रवाई
#देवरिया के भटनी कस्बे के इसरी गुलजार टोला निवासी अमित कुमार से साइबर ठगी कर ₹83 हजार निकाल लिए गए थे। पीड़ित की 7 जनवरी को शिकायत पर साइबर टीम ने रकम होल्ड कराकर कार्रवाई की और पूरी धनराशि बैंक खाते में वापस करा दी। रकम मिलने पर पीड़ित ने पुलिस का आभार जताया। पुलिस ने साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर सूचना देने की अपील की।
#deorianews #deoriaup52
Barhaj, Deoria | Oct 2, 2026