हिनौती धाम पहुंचे कुंवर भुवन विक्रम, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया आत्मीय स्वागत
पन्ना जिले के बोरी क्षेत्र अंतर्गत हिनौती धाम में कुंवर भुवन विक्रम (केशु राजा भैया) के पहुंचने पर ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया।
इस दौरान कुंवर भुवन विक्रम ने ग्रामीणों के साथ पैदल भ्रमण कर क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं और स्थानीय मुद्दे सुने तथा क्षेत्र के विकास में ग्रामीणों की सहभागिता पर जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों के साथ बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। सहज और आत्मीय माहौल में हुए इस संवाद के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की अपेक्षाओं और समस्याओं को उनके समक्ष रखा।
कुंवर भुवन विक्रम के सहज व्यवहार से ग्रामीणों में खुशी और उत्साह का माहौल नजर आया।
लोकेशन — हिनौती धाम, बोरी क्षेत्र, जिला पन्ना
#हिनौतीधाम #कुंवरभुवनविक्रम #केशुराजाभैया #पन्ना #बोरी #ग्रामीणसंवाद #क्षेत्रीयविकास #हनुमानचालीसा #Shahnagar