*25 किलोग्राम से अधिक अवैध अफीम डोडाचूरा स्विफ्ट कार में परिवहन करते हुए दो पुरुष व एक महिला गिरफ्तार*
#चित्तौड़गढ़,14 अगस्त 2026।गंगरार थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए स्विफ्ट डिजायर कार से 25 किलो 420 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद कर दो पुरुष एवं एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मादक पदार्थ सहित कार को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एएसपी गजेन्द्र सिंह जोधा के निर्देशन में एवं डीएसपी गंगरार उदयसिंह चुण्डावत के निकटतम सुपरविजन में गंगरार थाना पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 25 किलो 420 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा स्विफ्ट कार में परिवहन करते हुए दो पुरुष व एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
थानाधिकारी गंगरार तुलसीराम मय जाप्ते द्वारा 14 अग�