
छत्तीसगढ़ में धमतरी जिले की ग्राम पंचायत शंकरदाह में बरसाती पानी की निकासी वाले नाले पर कथित अतिक्रमण और निर्माणाधीन मकान के कारण हालात गंभीर हो गए हैं। हाल ही में हुई बारिश के बाद नाले का बहाव रुकने से सड़कों और घरों के आसपास भीषण जलभराव हो गया, जिससे आवागमन ठप रहा और स्कूली बच्चों की पढ़ाई लगातार तीन दिनों तक बाधित रही। पंचायत स्तर पर बार-बार नोटिस जारी होने के बावजूद निर्माण जारी रहने से नाराज बड़ी संख्या में ग्रामीण मंगलवार को कलेक्टर जनदर्शन पहुंचे और निर्माण हटाने की गुहार लगाई।
ग्रामीणों का आरोप है कि शासकीय भूमि पर कब्जा कर जल निकासी रोकी गई है, जिससे गांव में आक्रोश और तनाव का माहौल है। पूर्व में तहसीलदार द्वारा शुरू की गई कार्रवाई न्यायालयीन स्थगन (स्टे) के कारण रुक गई थी। ग्रामीणों ने गांव में शांति, भाईचारा और सुचारू जल निकासी बहाल करने के लिए प्रशासन से ठोस हस्तक्षेप की मांग की है, साथ ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर दर्ज फर्जी शिकायत की निष्पक्ष जांच का भी आग्रह किया है।
#Dhamtari #DhamtariNews #Chhattisgarh #JanDarshan #EncroachmentIssue #DrainageProblem #RuralIssues #PublicGrievance #CGNews #FatafatNews