
#प्रधानमंत्री ने जीवन की चुनौतियों पर विजय पाने के लिए दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास का दिया संदेश
नई दिल्ली, 13 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जीवन की कठिन परिस्थितियों और चुनौतियों का सामना करने के लिए दृढ़ संकल्प, धैर्य, साहस और निरंतर प्रयास के महत्व को रेखांकित करते हुए एक संस्कृत सुभाषित साझा किया।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संस्कृत सुभाषित साझा करते हुए लिखा—
“दैवं पुरुषकारेण यः समर्थः प्रबाधितुम्।
न दैवेन विपन्नार्थः पुरुषः सोऽवसीदति॥”
प्रधानमंत्री द्वारा साझा किए गए संदेश में कहा गया है कि जिस व्यक्ति के पास कठिन से कठिन परिस्थितियों को अपने पक्ष में बदलने का संकल्प, लगन और साहस होता है, उसे जीवन की चुनौतियां आसानी से पराजित नहीं कर सकतीं। ऐसा व्यक्ति बिना रुके लगातार प्रयास करता है और अपने अटूट निश्चय के बल पर आगे बढ़ते हुए अंततः सफलता प्राप्त करता है।
यह संदेश जीवन में विपरीत परिस्थितियों के बावजूद हिम्मत न हारने और निरंतर प्रयास करते रहने की प्रेरणा देता है।
स्रोत: प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB), भारत सरकार
प्रविष्टि तिथि: 13 अगस्त 2026, सुबह 7:37 बजे
रिलीज: PIB Delhi