विकास कुमार गोंड बने मूलनिवासी आदिवासी आर्मी के देवरिया जिलाध्यक्ष
#देवरिया। मूलनिवासी आदिवासी आर्मी (MAA) ने संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण और सक्रियता को देखते हुए ग्राम बंगरौली, पोस्ट सोनाड़ी, थाना/ब्लॉक भलुअनी निवासी विकास कुमार गोंड को देवरिया जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।
संगठन की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में बताया गया कि विकास कुमार गोंड, पुत्र श्री रामेश्वर गोंड, संगठन की विचारधारा एवं उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने, सामाजिक एकता को मजबूत करने और संगठन के विस्तार के लिए कार्य करेंगे।
उनकी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना की।
Barhaj, Deoria | Aug 14, 2026