एक डीलर की दर्द भरी कहानी... आखिर गरीबों का हक कौन खा रहा है?
बेगूसराय के एक सार्वजनिक जन वितरण प्रणाली (PDS) डीलर ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर अपनी पीड़ा साझा की। उनका कहना है कि सरकारी गोदाम से 50 किलो की राशन बोरी आती है, लेकिन उसमें 43–45 किलो तक ही अनाज मिलता है। साथ ही, व्यवस्था से जुड़े दबावों का सामना भी करना पड़ता है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर गोदाम से ही कम वजन का राशन मिलेगा, तो गरीब परिवारों तक उनका पूरा हक कैसे पहुंचेगा?
जनता की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और सच्चाई सामने आए।
NEWS OF BEGUSARAI | आपकी आवाज़, आपकी खबर