Public App Logo
संगोहा मंडल को मिला नया नेतृत्व, जॉनी शर्मा बने मंडल अध्यक्ष माननीय प्रदेश नेतृत्व से विचार-विमर्श के उपरांत संगोहा मंडल के नए मंडल अध्यक्ष के रूप में जॉनी शर्मा की नियुक्ति की गई है। इस नियुक्ति के साथ संगठन ने जॉनी शर्मा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा और जनसेवा के कार्यों को नई गति मिलेगी। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष जॉनी शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। - Panipat News