Public App Logo
रांची में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले में रांची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बोकारो जिले के रहने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा में कथित गड़बड़ी के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं। इसी दौरान एक वीडियो सामने आया, जिसमें एक युवक मुख्यमंत्री के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक और धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल करता नजर आया। वायरल वीडियो में मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। #HemantSoren #JPSC #JSSC #JharkhandNews #RanchiNews #StudentProtest #JharkhandPolitics #PoliceAction #Giridihviews - Giridih News