Public App Logo
🔹उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में LT शिक्षकों के लिए TET-2 अनिवार्य, 2028 तक का समय. देहरादून: उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत एलटी (LT) शिक्षकों के लिए टीईटी-2 (TET-2) उत्तीर्ण करना अनिवार्य कर दिया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बुधवार को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किए। यह फैसला 1 सितंबर 2025 को सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी किए गए एक आदेश के अनुपालन में लिया गया है। नए नियमों के तहत, सभी एलटी शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक टीईटी-2 की योग्यता हासिल करना बेहद जरूरी होगा। निदेशक सिमल्टी ने एलटी कैडर के नियुक्ति अधिकारियों और दोनों मंडलीय अपर निदेशकों को निर्देश दिए हैं कि वे सुप्रीम कोर्ट के फैसले के आधार पर ही आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करें। ▪️राजकीय शिक्षक संघ ने जताया कड़ा विरोध. शिक्षा विभाग के इस औचक फैसले से राजकीय शिक्षक संघ में भारी रोष है। संघ ने इस नए आदेश पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। बीते दिन माध्यमिक शिक्षा निदेशक के साथ हुई बैठक में भी शिक्षकों ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया और अपनी नाराजगी जाहिर की. #badaunharpalnews #badaunharpal #budaunharpal #dehradun #uttrakhand बदायूँ हर पल न्यूज़ @badaunharpalnews - Budaun News