#राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज शाम राष्ट्र को संबोधित करेंगी
#नईदिल्ली। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज, 14 अगस्त 2026, 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी।
राष्ट्रपति का संबोधन शाम 7 बजे से आकाशवाणी के पूरे राष्ट्रीय नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। दूरदर्शन के सभी चैनलों पर संबोधन का प्रसारण पहले हिंदी और उसके बाद अंग्रेजी में किया जाएगा।
हिंदी और अंग्रेजी में प्रसारण के बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों पर संबोधन का क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारण किया जाएगा। वहीं, आकाशवाणी के संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्क पर रात 9:30 बजे क्षेत्रीय भाषा के संस्करण प्रसारित किए जाएंगे।
स्रोत: प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB), नई दिल्ली
प्रविष्टि तिथि: 13 अगस्त 2026
रिलीज़ आईडी: 2299263