
तपोवन पहाड़ के पास गोलीबारी मामले में 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार, देशी पिस्टल और मोबाइल बरामद।
देवघर: –जिले के कुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत तपोवन पहाड़ के समीप बीते 25 सितंबर को हुई गोलीबारी की घटना में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 18 वर्षीय युवक सुधांशु कुमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक के पास से एक देशी पिस्टल और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। इस मामले में घायल युवक उमेश यादव के फर्द बयान के आधार पर कुंडा थाना में कांड संख्या 120/2026 के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई थी।
जानकारी के अनुसार, 25 सितंबर को तपोवन पहाड़ के समीप आपसी विवाद में गोलीबारी की घटना में तपोवन जमुआ गांव निवासी उमेश यादव गोली लगने से घायल हो गए थे। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका उपचार किया गया।
घटना के बाद एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए 18 वर्षीय सुधांशु कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से एक देशी पिस्टल और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
इसको लेकर आज देवघर एसडीपीओ कुलदीप कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गिरफ्तारी और बरामदगी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। #deoghar #police #crimenews #khabardeogharlive #spdeoghar