*रायपुर DCP के गनमैन ने किया सुसाइड: अमलीडीह पुलिस क्वार्टर में पिया जहर, इलाज के दौरान मौत, पुलिस जांच जारी*
रायपुर के अमलीडीह इलाके स्थित पुलिस कॉलोनी में एक आरक्षक ने आत्महत्या कर ली। मृतक आरक्षक की पहचान कुलदीप मिश्रा के रूप में हुई है। वह रायपुर में तैनात डीसीपी का गनमैन था।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
Sakti, Sakti | Aug 3, 2026