
पट्टा मोड़ पर 11 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार
सोलन। धर्मपुर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुमारहट्टी के पट्टा मोड़ पर एक युवक को 11 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 29 सितंबर को धर्मपुर पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने पट्टा मोड़ पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को काबू किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 11 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
आरोपी की पहचान संजय (28) निवासी पालवी, शिलारू, तहसील ठियोग, जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर उसके खिलाफ FIR संख्या 159/2026 के तहत NDPS Act की धारा 21 में मामला दर्ज किया है।
आरोपी को 30 सितंबर को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस उसके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद चिट्टा कहां से लाया गया था तथा इसकी सप्लाई से कोई अन्य व्यक्ति जुड़ा है या नहीं।
मामले में आगामी जांच जारी है।
UT NEWS | Unique Today News
सच बात सलीके के साथ
#Solan #Kumarhatti #PattaMorh #Chitta #NDPS #DrugNews #HimachalPradesh #PoliceAction #UTHimachal #UTNews