लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक तरफ घर में पिता की मौत पर मातम पसरा हुआ था, तो दूसरी तरफ कलयुगी बेटा जमीन के लालच में अंधा होकर अपने मृत पिता के सादे कागजों पर अंगूठे के निशान लगवा रहा था। इस घिनौने काम में वह अपने चचेरे भाई की मदद ले रहा था। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने इस पूरी हरकत का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में बेटे की इस करतूत की थू-थू हो रही है।
#ViralNews #SocialMedia #KalyugiBeta #LandDocument #LucknowPolice #ViralVideo #India
Amroha, Amroha | Aug 13, 2026