Public App Logo
पुलिस प्रेस नोट 16.08.2026 फोन हैक कर 93,000 रुपये की ठगी, 2 खाता उपलब्ध करवाने वाले गिरफ्तार, साइबर थाना NIT की कार्रवाई फरीदाबाद- फोन हैक कर 93,000 रुपये की ठगी के एक मामले में 15 अगस्त को साइबर थाना NIT की टीम ने जयपुर राजस्थान से 2 खाता उपलब्ध करवाने वालो को गिरफ्तार किया है जिनकी पहचान राजमोहन मीणा(24) व अंकित(22) वासी जयपुर राजस्थान के रुप में हुई है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है। पुलिस प्रवक्ता अनुसार NIT फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना NIT में दी अपनी शिकायत में बताया कि 22.04.2026 को उसका फोन हैक हो गया जिसके बाद उसके खाता 93,000 कट गये। जिस शिकायत पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुछताछ में सामने आया कि आरोपी अंकित ने खाताधारक योगेंद्र का खाता लेकर आगे राजमोहन को दिया था व राजमोहन यह आगे ठगो को दिया था। दोनों आरोपित एक ही गांव के रहने वाले है, योगेंद्र को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। जिसके खाता में ठगी के 93,000 रुपये आये थे। पुलिस प्रवक्ता - Faridabad News