
#राठ: शादी के तीन साल बाद फंदे पर लटका मिला महिला का शव, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
राठ कोतवाली क्षेत्र के बहपुर गांव में 24 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। गुरुवार देर शाम महिला का शव घर के अंदर कपड़े के फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या करने के बाद शव को फंदे पर लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है।
बहपुर गांव निवासी आकांक्षा (24) पत्नी हरिकांत उर्फ रानू गुरुवार शाम घर में फंदे पर लटकी मिली। परिजनों ने उसे नीचे उतारा और आनन-फानन में सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉ. कनिष्क माहुर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मौत की जानकारी होने के बाद ससुराली शव को अस्पताल में ही छोड़कर चले गए। सूचना पर पहुंचे बांदा के कनवारा गांव निवासी मृतका के पिता रविकरन ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की शादी 15 मई 2023 को हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराली बाइक और 50 हजार रुपये की मांग करते थे।
पिता का आरोप है कि मांग पूरी न होने पर बेटी के साथ मारपीट की जाती थी। मामले को लेकर दो बार पंचायत भी हुई, लेकिन विवाद का समाधान नहीं हुआ। रविकरन ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने उनकी बेटी की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया।
हालांकि, पुलिस के अनुसार अभी इस मामले में मायके पक्ष की ओर से आरोपों से संबंधित कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया है। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि नायब तहसीलदार सुभाष वर्मा की मौजूदगी में पंचनामा कराया गया है और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
⚠️ फंदे पर मिला शव और दहेज हत्या के आरोपों ने मामले को गंभीर बना दिया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच से ही मौत की असली वजह सामने आएगी।
💬 आपकी राय में ऐसे मामलों में दहेज के खिलाफ समाज की भूमिका कैसी होनी चाहिए?
👍 खबर महत्वपूर्ण लगे तो Like करें, Share करें और ऐसी स्थानीय खबरों के लिए हमारे पेज को Follow जरूर करें।
#viralphoto #photoviraltrading #viralphototoday #viralphotopost #everyone
Rath, Hamirpur | Oct 2, 2026