16 अगस्त को महनार और सहदेई में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
बिजली विभाग द्वारा 33 केवी लाइन में शटडाउन लिए जाने के कारण 16 अगस्त 2026 (रविवार) को महनार और सहदेई क्षेत्र में निर्धारित समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
महनार 33 केवी लाइन: सुबह 10:00 बजे से 11:30 बजे तक शटडाउन रहेगा।
सहदेई 33 केवी लाइन: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित शटडाउन अवधि को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले ही पूरा कर लें।