Public App Logo
🚨 11 हजार वोल्ट के पोल से टकराई DCM! तार टूटकर सड़क पर लटके, मियागंज में बाल-बाल टला बड़ा हादसा 📍 हैदराबाद कस्बा | मियागंज | उन्नाव उन्नाव के मियागंज ब्लॉक स्थित हैदराबाद कस्बे में रविवार सुबह करीब 6 बजे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार DCM अनियंत्रित होकर 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के पोल से जा टकराई। ⚡ टक्कर के बाद सड़क पर झूलने लगे हाईटेंशन तार बताया जा रहा है कि हनुमान मंदिर के पास मियागंज-हैदराबाद मार्ग पर DCM कच्ची मिट्टी पर फिसलकर अनियंत्रित हुई। वाहन ने रास्ते में कुछ पेड़ों को तोड़ा और सीधे विद्युत पोल से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि DCM आधी पलट गई, जबकि बिजली के तार टूटकर सड़क की ओर लटक गए। 😱 कुछ मिनट... और हो सकता था बड़ा हादसा! गनीमत रही कि हादसे के समय विद्युत आपूर्ति बंद थी और सुबह होने के कारण सड़क पर आवाजाही भी कम थी। अगर तारों में करंट प्रवाहित हो रहा होता और कोई राहगीर इसकी चपेट में आ जाता, तो स्थिति बेहद गंभीर हो सकती थी। 👀 सुबह लोगों ने देखा खतरनाक मंजर टहलने निकले लोगों ने सड़क पर क्षतिग्रस्त पोल और लटकते तार देखे तो आसपास के लोगों को सूचना दी। इसके बाद विद्युत विभाग को जानकारी दी गई। 🚔 पुलिस और विद्युत विभाग मौके पर सूचना पर पुलिस पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त DCM को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। विद्युत विभाग की टीम क्षतिग्रस्त पोल और लाइन को दुरुस्त करने में जुटी है। ⚠️ कुछ लोगों ने चालक को झपकी आने की आशंका जताई है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हादसे के बाद चालक के मौके से चले जाने की बात भी सामने आई है। 🔥 आधी पलटी DCM... ऊपर लटकते 11 हजार वोल्ट के तार... हैदराबाद में सुबह का यह मंजर कुछ मिनटों के लिए ऐसा खतरा बन गया, जिसमें जरा सी चूक कई जिंदगियों पर भारी पड़ सकती थी। #UnnaoExpress #Unnao #Miyaganj #BreakingNews #RoadAccident - Unnao News