पहलेजा घाट से 51 लीटर गंगाजल लेकर गरीब स्थान के लिए रवाना हुए श्रद्धालु
तीसरी सोमवारी पर गरीब स्थान मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की आस्था यात्रा शुरू हो गई है। शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे पहलेजा घाट से पांच श्रद्धालु 51 लीटर गंगाजल लेकर हाजीपुर के रास्ते मुजफ्फरपुर स्थित गरीब स्थान के लिए रवाना हुए।
श्रद्धालुओं ने पहलेजा घाट से पवित्र गंगाजल लिया और भगवान भोलेनाथ को अर्पित करने के संकल्प के साथ पैदल यात्रा शुरू की। सावन की तीसरी सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है।
#सावन #तीसरीसोमवारी #गरीबस्थान #मुजफ्फरपुर #पहलेजाघाट #हाजीपुर #गंगाजल #भोलेनाथ #कांवड़यात्रा #श्रद्धालु #Vaishali #Hajipur #Muzaffarpur #BiharNews #YoungIndiaNews