Public App Logo
Profile Picture

Nawada District Administration

@DPRONawada
1651Followers
0Following
समाहरणालय, नवादा
(जन-सम्पर्क शाखा)
*प्रेस विज्ञप्ति*
संख्या :- 653
दिनांक :- 17.08.2026

*जिला स्तरीय जनसुनवाई में 30 परिवाद दर्ज, कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन*

बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय “सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)” का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी नागरिकों के दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों को कम कर उनके जीवन को अधिक सरल, सहज एवं सम्मानजनक बनाना है। इस निश्चय के अंतर्गत आमजनों को सरकारी कार्यालयों से संबंधित कार्यों के निष्पादन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए प्रत्येक सप्ताह सोमवार एवं शुक्रवार को जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित किए जाने की व्यवस्था की गई है।

जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश के निर्देश के आलोक में आज जिला स्तर पर जनसुनवाई का आयोजन जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नवादा श्री शम्भू शरण पाण्डेय की अध्यक्षता में किया गया। जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आमजनों द्वारा कुल 30 शिकायतें दर्ज कराई गईं। जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी द्वारा परिवादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को जाँचोपरांत आवश्यक कार्रवाई हेतु अग्रसारित किया गया।

जनसुनवाई के दौरान थाना रजौली, ग्राम टकुआटांड़ के नीतीश प्रकाश द्वारा नाली निर्माण, थाना मुफस्सिल, ग्राम आमीपुर के रामोतार चौहान द्वारा राशन कार्ड बनवाने, थाना वारिसलीगंज, ग्राम केवल बिगहा के अर्जुन महतो द्वारा भूमि विवाद तथा थाना हिसुआ, ग्राम तुंगी के सुनील कुमार द्वारा भूमि विवाद से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य परिवादियों द्वारा भी विभिन्न प्रकार की शिकायतें एवं समस्याएँ प्रस्तुत की गईं।

जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त सभी मामलों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान उपलब्ध कराना तथा सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ उन्हें सुगमता एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराना है।

इसी क्रम में अनुमंडल कार्यालय, नवादा में भी जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इसमें आमजनों द्वारा अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को अनुमण्डल पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Video 1
स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम की झलकियाँ
<nis:link nis:type=tag nis:id=virel nis:value=virel nis:enabled=true nis:link/>
स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम की झलकियाँ
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar
‘विद्यार्थी दर्पण’

जिला शिक्षा कार्यालय, नवादा की पहली मैगज़ीन ‘विद्यार्थी दर्पण’ की एक झलक। 

शिक्षा, प्रेरणा और सफलता की कहानियों का खूबसूरत संकलन।
IPRD Bihar Bihar Education Department
‘विद्यार्थी दर्पण’

जिला शिक्षा कार्यालय, नवादा की पहली मैगज़ीन ‘विद्यार्थी दर्पण’ की एक झलक। 

शिक्षा, प्रेरणा और सफलता की कहानियों का खूबसूरत संकलन।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department <nis:link nis:type=tag nis:id=nawada nis:value=Nawada nis:enabled=true nis:link/>
Video 6
Video 7
Video 8
Video 9
Video 10
Video 11
Video 12
बोर्ड से जुड़ें, योजनाओं का लाभ उठाएं!
बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड से निबंधन कराकर पाएं सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
निबंधन के लिए बोर्ड के पोर्टल https://bocwboard.bihar.gov.in पर जाएं। 

Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=biharworkers nis:value=BiharWorkers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bocw nis:value=BOCW nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shramikkalyan nis:value=ShramikKalyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=labourwelfare nis:value=LabourWelfare nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihargovernment nis:value=BiharGovernment nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=constructionworkers nis:value=ConstructionWorkers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shramikyojana nis:value=ShramikYojana nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=labourresourcesdepartment nis:value=LabourResourcesDepartment nis:enabled=true nis:link/>
Video 14
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
राशन से जुड़ी समस्या के समय सही जानकारी आपके काम आ सकती है।
अन्न सहायता के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करने के लिए इन नंबरों को सेव रखें और जरूरत पड़ने पर इनका उपयोग करें।

इस जानकारी को आगे साझा करें, ताकि सही समय पर सही माध्यम तक पहुँचने में किसी को परेशानी न हो।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 

<nis:link nis:type=tag nis:id=annasahayata nis:value=AnnaSahayata nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=grievanceredressal nis:value=GrievanceRedressal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dfpd nis:value=DFPD nis:enabled=true nis:link/>
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
1098 चाइल्ड हेल्पलाइन 24×7 बच्चों की सुरक्षा और सहायता के लिए हमेशा उपलब्ध है।
आइए, हर बच्चे को सुरक्षित बचपन और सम्मानजनक जीवन देने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
राज्य के जिला (राजस्व) अभिलेखागारों में 9334 मौजों का कैडस्ट्रल सर्वे खतियान (CS) अनुपलब्ध है।
मौजावार जानकारी के लिए QR कोड स्कैन करें या फिर लिंक https://state.bihar.gov.in/.../10.../SHOW_DOCS/CS_123.pdf पर क्लिक कर आप सभी जिलों के अनुपलब्ध खतियानों की सूची देख सकते हैं।

Information & Public Relations Department, Government of Bihar 

<nis:link nis:type=tag nis:id=biharbhumi nis:value=BiharBhumi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=revenueandlandreforms nis:value=RevenueAndLandReforms nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihargovernment nis:value=BiharGovernment nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cadastralsurvey nis:value=CadastralSurvey nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cskhatiyan nis:value=CSKhatiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharrevenueandlandreformsdept nis:value=BiharRevenueAndLandReformsDept nis:enabled=true nis:link/>
Video 20
रूफटॉप सोलर अपनाएं और अपने घर की बिजली की जरूरतों को सौर ऊर्जा से पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाएं। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के साथ बिहार सरकार के अतिरिक्त अनुदान का लाभ उठाएं।

स्वच्छ ऊर्जा चुनें, बिजली की बचत करें और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य बनाएं।

हमारा आधार… ऊर्जस्वित बिहार…

Information & Public Relations Department, Government of Bihar 

<nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=power nis:value=power nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pmsuryaghar nis:value=pmsuryaghar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=renewableenergy nis:value=renewableenergy nis:enabled=true nis:link/>
जिला पदाधिकारी,नवादा श्री रवि प्रकाश के मार्गदर्शन में जिला शिक्षा पदाधिकारी  के सहयोग एवं कंप्यूटर साइंस शिक्षकों की मेहनत से स्वतंत्रता दिवस की सांस्कृतिक संध्या के अवसर पर शिक्षा कार्यालय,नवादा की पहली मैगज़ीन ‘विद्यार्थी दर्पण’ का लोकार्पण जिला पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा किया गया।
इस मैगज़ीन में प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की प्रेरणादायक एवं सफलता की कहानियों को साझा किया जा रहा है, जो शिक्षा जगत से जुड़े लोगों एवं विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगी
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department <nis:link nis:type=tag nis:id=nawada nis:value=Nawada nis:enabled=true nis:link/>
दिनांक 19 से 23 अगस्त, 2026 तक ज्ञान भवन, पटना में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा लगभग 20,000 रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इच्छुक युवा इन रोजगार अवसरों का लाभ उठाने के लिए आज ही अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें।
पंजीकरण हेतु detjob.bihar.gov.in/registration पर विजिट करें अथवा QR कोड स्कैन करें।
अधिक जानकारी के लिए टोल-फ्री नंबर 1800 2965656 पर संपर्क करें।

Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=megajobfair nis:value=MegaJobFair nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=biharjobs nis:value=BiharJobs nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=youthemployment nis:value=YouthEmployment nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=employmentopportunity nis:value=EmploymentOpportunity nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=bihargovernment nis:value=BiharGovernment nis:enabled=true nis:link/>
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar