Public App Logo
Profile Picture

Maruti News

@dhannu07mishra
45Followers
0Following
ज्ञान निकेतन में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, मेधावी पुरातन छात्रों को किया गया सम्मानित
किशनगंज के होटल से स्मैक तस्करी का फरार सरगना जावेद गिरफ्तार

फारबिसगंज। स्मैक तस्करी से जुड़े मामले में करीब एक माह से फरार चल रहे आरोपी मोहम्मद जावेद को फारबिसगंज पुलिस ने पूर्णिया एसटीएफ के सहयोग से किशनगंज के एक होटल से गिरफ्तार किया है। रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ और फारबिसगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने होटल में छापेमारी कर आरोपी को दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार, जावेद के खिलाफ स्मैक तस्करी से संबंधित कई मामले दर्ज हैं। फारबिसगंज थाना कांड संख्या 388/26 में भी वह फरार चल रहा था। इस मामले में गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के दौरान जावेद से स्मैक खरीदने की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी।

गिरफ्तारी के बाद जावेद को फारबिसगंज थाना लाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में स्मैक तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकती है।

थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पूर्णिया एसटीएफ के सहयोग से किशनगंज स्थित एक होटल में छापेमारी कर मोहम्मद जावेद को गिरफ्तार किया गया है। वह कांड संख्या 388/26 में फरार चल रहा था। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इधर, बताया जा रहा है कि जावेद की गिरफ्तारी के दौरान उसके फेसबुक अकाउंट से एसटीएफ के समक्ष आत्मसमर्पण से संबंधित पोस्ट किए जाने की बात भी सामने आई है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
पटना सिटी NH-30 पर सड़क हादसे के बाद बवाल, कई वाहनों में आग
पटना सिटी में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों, पुलिस गाड़ियों और एक बस को आग के हवाले कर दिया। मौके पर भारी पुलिस बल और फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया।
रोहतास में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस-2026 पर बुनकरों को मिला योजनाओं का लाभकारी संदेश
जिला उद्योग केंद्र, सासाराम में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस-2026 के अवसर पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बुनकरों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा 'लोकल फॉर वोकल' अभियान से जुड़कर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया गया।
बिहार /पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी  रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) की कार्यप्रणाली की समीक्षा की।

*प्रस्तुतीकरण के माध्यम से अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह रेरा की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी।

*श्री सिंह ने बताया कि रेरा की कार्यप्रणाली को सरल और पारदर्शी बनाया गया है। जो पूरे देश में बेहतर है।

*मुख्यमंत्री ने कहा कि घर के खरीदारों से जुड़े मामलों और शिकायतों के निष्पादन में जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए ।
बिहार /बेगूसराय: सावन माह में भगवान भोलेनाथ के प्रति श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु अलग-अलग और अनोखे तरीकों से कांवड़ यात्रा कर रहे हैं।

समस्तीपुर और वैशाली जिले के 11 युवाओं का एक दल पैरों में स्केटिंग शूज पहनकर करीब 450 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा पर निकला है।

युवाओं की यह अनूठी भक्ति यात्रा श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है और राहगीर भी उनकी हौसला अफजाई कर रहे हैं।
बिहार/शेखपुरा: जिले में हो रही मूसलाधार बारिश से अनुमंडल कार्यालय में जलजमाव की स्थिति बन गई है।
अररिया में स्टार्ट-अप को मिला नया मंच, 'पिच डेक प्रिपरेशन' कार्यशाला में छात्रों को नवाचार और उद्यमिता का मिला मार्गदर्शन

बिहार स्टार्ट-अप नीति-2022 के तहत जिला उद्योग केंद्र, अररिया द्वारा फणीश्वरनाथ रेणु अभियंत्रण महाविद्यालय, फारबिसगंज में "पिच डेक प्रिपरेशन" विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक अनिल कुमार मंडल एवं महाविद्यालय के प्राचार्य असीम कुमार ठाकुर ने संयुक्त रूप से किया। कार्यशाला में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर स्टार्ट-अप, बिजनेस मॉडल, निवेशकों के समक्ष प्रभावी प्रस्तुति (Pitch Deck) तैयार करने तथा उद्यमिता से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी प्राप्त की।
महाप्रबंधक अनिल कुमार मंडल ने विद्यार्थियों को स्थानीय समस्याओं की पहचान कर तकनीक आधारित नवाचार विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि बिहार सरकार की स्टार्ट-अप नीति-2022 के अंतर्गत योग्य स्टार्ट-अप को 10 वर्षों के लिए 25 लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाता है, जिससे युवा अपने नवाचार को सफल उद्यम में बदल सकें। कार्यशाला का उद्देश्य युवाओं में नवाचार, आत्मनिर्भरता और रोजगार सृजन की भावना को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने प्रभावी पिच डेक तैयार करने, निवेशकों को आकर्षित करने और स्टार्ट-अप को आगे बढ़ाने की व्यावहारिक जानकारी भी साझा की।
PNB शाखा स्थानांतरण के खिलाफ सड़क पर उतरे ग्रामीण, बैंक के बाहर घंटों चला सत्याग्रह
फारबिसगंज में डायलिसिस के दौरान बुजुर्ग की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
PNB भैरोपट्टी शाखा के स्थानांतरण के विरोध में खाताधारकों का सत्याग्रह, बैंक के बाहर प्रदर्शन।
30 हजार खाताधारकों की सुविधा पर संकट! PNB भैरोपट्टी शाखा की शिफ्टिंग के विरोध में जोरदार प्रदर्शन
मुजफ्फरपुर में ₹2.75 करोड़ गबन मामले में फारबिसगंज EO फरार, पुलिस ने दी कुर्की की चेतावनी
सुपौल मासूम हत्याकांड: घटनास्थल पहुंचे DIG डॉ. कुमार आशीष, पीड़ित परिवार से की मुलाकात, स्पीडी ट्रायल का भरोसा, आरोपी गिरफ्तार, दोषी को कठोर सजा और मुआवजे का आश्वासन।
30 हजार खाताधारकों की सुविधा पर संकट! PNB भैरोपट्टी शाखा की शिफ्टिंग के विरोध में जोरदार प्रदर्शन
PNB भैरोपट्टी शाखा की शिफ्टिंग के विरोध में फूटा जनाक्रोश, बारिश में भी सत्याग्रह पर बैठे सैकड़ों खाताधारक
जोगबनी थाना के कर्मियों ने जेनिथ पब्लिक स्कूल में चलाया अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान, गर्मी के मौसम में छात्रों और शिक्षकों को आग से बचाव व सुरक्षा के दिए महत्वपूर्ण सुझाव।
फारबिसगंज में डायलिसिस के दौरान बुजुर्ग की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
जोगबनी थाना के कर्मियों ने जेनिथ पब्लिक स्कूल में चलाया अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान, गर्मी के मौसम में छात्रों और शिक्षकों को आग से बचाव व सुरक्षा के दिए महत्वपूर्ण सुझाव।
मुजफ्फरपुर में ₹2.75 करोड़ गबन मामले में फारबिसगंज EO फरार, पुलिस ने दी कुर्की की चेतावनी
सुपौल मासूम हत्याकांड: घटनास्थल पहुंचे DIG डॉ. कुमार आशीष, पीड़ित परिवार से की मुलाकात, स्पीडी ट्रायल का भरोसा, आरोपी गिरफ्तार, दोषी को कठोर सजा और मुआवजे का आश्वासन।
अररिया जिले के फारबिसगंज से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। 17 वर्षीय युवती फातमा परवीन बीते 8 जुलाई से लापता है। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं और लोगों से मदद की अपील की है।

लापता युवती की पहचान फातमा परवीन, उम्र लगभग 17 वर्ष के रूप में हुई है। वह दरभंगिया टोला, फारबिसगंज की रहने वाली है। परिजनों के अनुसार, 8 जुलाई 2026 की सुबह करीब 11:30 बजे वह घर से निकली थी। जानकारी के मुताबिक उसे फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर सहरसा जाने वाली ट्रेन में अकेले बैठते हुए देखा गया था। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है।
परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। मामले में फारबिसगंज थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करा दी गई है।
यदि किसी भी व्यक्ति को फातमा परवीन के संबंध में कोई जानकारी मिले, तो कृपया तुरंत 073521 00010 पर संपर्क करें या नजदीकी पुलिस थाने को सूचना दें।
एक छोटी-सी जानकारी किसी परिवार को उनकी बेटी से मिलाने में मदद कर सकती है। इस खबर को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि फातमा परवीन जल्द से जल्द सुरक्षित अपने घर लौट सके।
सुपौल मासूम हत्याकांड: घटनास्थल पहुंचे DIG डॉ. कुमार आशीष, पीड़ित परिवार से की मुलाकात, स्पीडी ट्रायल का भरोसा, आरोपी गिरफ्तार, दोषी को कठोर सजा और मुआवजे का आश्वासन।
समस्तीपुर में दामोदर पब्लिक स्कूल से रात में 9 बच्चे लापता, 12 घंटे बाद सभी सुरक्षित बरामद, घटना से मचा हड़कंप, स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल।
सुपौल में हल्की बारिश ने नगर परिषद की तैयारियों की खोली पोल, मुख्य सड़कों पर जलजमाव से जनजीवन प्रभावित, राहगीर और वाहन चालक परेशान, लोगों ने स्थायी जल निकासी व्यवस्था की मांग उठाई।