Public App Logo
Profile Picture

Shivkumar Yadav | Journalist

@shivjsp903
15187Followers
3Following
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बाढ़ प्रभावित सुकमा पहुंचे। मुख्यमंत्री ने बाढ़ एवं जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया और राहत केंद्रों में की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने राहत केंद्रों में रह रहे प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने जिला प्रशासन से बाढ़ की स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों तथा प्रभावित परिवारों को उपलब्ध कराई जा रही सहायता की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रभावित लोगों की सुरक्षा, भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।
Video 1
सन्ना के सोनक्यारी फीडर में आज 4 दिनों से बिजली सप्लाई ठप, विद्युत विभाग के कर्मचारी मौन!
30 से 40 गांव प्रभावित, ग्रामीण परेशान।
🚨 जशपुर पुलिस की संवेदनशील पहल 🚨

तेरहवीं के दिन दिवंगत आरक्षक के घर पहुंचे एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह, बेटे को सौंपा अनुकम्पा नियुक्ति पत्र

जशपुर पुलिस में पदस्थ रहे दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र बोनी प्रसाद सिंह को आरक्षक के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति दी गई।

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह 23 सितंबर को दिवंगत आरक्षक की तेरहवीं के अवसर पर उनके गृह ग्राम जुरतेला, पोस्ट पिलखी, थाना लोदाम पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

पुलिस कप्तान ने स्वयं नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में पूरा जशपुर पुलिस परिवार उनके साथ खड़ा है।

दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह की 2007 में जिला पुलिस बल जशपुर में नियुक्ति हुई थी। उन्होंने रक्षित केंद्र जशपुर, थाना सन्ना, सिटी कोतवाली जशपुर, एसडीओपी कार्यालय कुनकुरी एवं एसडीओपी कार्यालय जशपुर में सेवाएं दी थीं।

📍 जशपुर | 24 सितंबर 2026

<nis:link nis:type=tag nis:id=jashpur nis:value=Jashpur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jashpurpolice nis:value=JashpurPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgar nis:value=Chhattisgar nis:enabled=true nis:link/>
Video 4
Video 5
जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों समस्याएं , अधिकारियों को समस्या का त्वरित निराकरण के निर्देश
🚨 ऑपरेशन शंखनाद: जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 🚨

08 गौवंश तस्करों के चंगुल से मुक्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

जशपुर पुलिस ने सिटी कोतवाली क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो पिकअप वाहनों से तस्करी कर ले जाए जा रहे 08 गौवंशों को सकुशल बरामद किया।

🔹 2 आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए
🔹 तस्करी में इस्तेमाल 2 पिकअप वाहन जब्त
🔹 वाहन क्रमांक JH 07M 9843 और CG 13BB 8096
🔹 एक अन्य आरोपी वाहन छोड़कर अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार
🔹 पुलिस ने अन्य आरोपियों को भी चिन्हित कर पतासाजी शुरू कर दी है

पुलिस के अनुसार कार्रवाई चांपा टोली के पास हाईवे पर नाकाबंदी कर की गई। कार्रवाई में गौ सेवकों ने भी पुलिस का सहयोग किया।

आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

📍 जशपुर 

<nis:link nis:type=tag nis:id=jashpur nis:value=Jashpur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jashpurpolice nis:value=JashpurPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=operationshankhnaad nis:value=OperationShankhnaad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarhpolice nis:value=ChhattisgarhPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gauvansh nis:value=Gauvansh nis:enabled=true nis:link/> GauvanshTस्करी PoliceAction JashpurNews ChhattisgarhNews BreakingNews SamvadChhattisgarh
Video 8
मिर्च की खेती बनी आय का आधार, उन्नत खेती और सरकारी अनुदान से किसान की आर्थिक स्थिति में आया बदलाव
जिंदा हो तो निंदा तो होगी…
इंसान को अपनी तारीफ़ सुनने के लिए
मरना पड़ता है।

🙏 सीताराम • राधे राधे 🙏
जिंदा हो तो निंदा तो होगी…
इंसान को अपनी तारीफ़ सुनने के लिए
मरना पड़ता है।

अपनी राह पर चलते रहिए… लोगों का काम कहना है। ✨

🙏 सीताराम • राधे राधे 🙏
Video 12
नमन
📸 From the archives
बगीचा: 13 करोड़ की लागत से गौरव पथ निर्माण की शुरुआत, सड़क के दोनों ओर हुई मार्किंग

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विकास कार्यों को मिल रही गति, गौरव पथ से बगीचा की सड़क व्यवस्था और सौंदर्यीकरण को मिलेगी नई दिशा

बगीचा: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने के क्रम में जशपुर जिले के बगीचा नगर पंचायत में बहुप्रतीक्षित गौरव पथ निर्माण कार्य अब धरातल पर शुरू हो गया है। करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस गौरव पथ के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद सड़क के दोनों ओर मार्किंग का कार्य प्रारंभ किया गया।

प्रशासनिक अमले की मौजूदगी में शुरू हुई मार्किंग

गौरव पथ निर्माण की प्रक्रिया के तहत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बगीचा समीर बड़ा, नगर पंचायत सीएमओ क्षितिज कुमार सिंह एवं एसडीओपी बगीचा दिलीप कोसले के नेतृत्व में प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। अधिकारियों की मौजूदगी में सड़क के
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम को लेकर क्या बोलीं जशपुर विधायक श्रीमती गरायमुनी भगत
जशपुर: जंगल के रास्ते झारखंड ले जाए जा रहे थे 14 गौवंश, पुलिस ने तस्करों को दबोचा

ऑपरेशन शंखनाद के तहत सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार और दो की तलाश जारी

जशपुर: गौवंश तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। ऑपरेशन शंखनाद के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने ग्राम खरसोता में कार्रवाई करते हुए 14 गौवंशों को तस्करों के कब्जे से मुक्त कराया। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके दो साथी पुलिस को चकमा देकर जंगल में फरार हो गए।

मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम

पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग बोरोकोना के जंगल के रास्ते से गौवंशों को पैदल हांकते हुए ग्राम खरसोता की ओर ले जा रहे हैं। बताया गया कि गौवंशों को जंगल के रास्ते से होते हुए झारखंड की ओर ले जाने की तैयारी थी।

सूचना की पुष्टि के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस टीम तत्काल खरसोता के लिए रवाना हुई। पुलिया के पास पुलिस न
बुजुर्ग की पीठ पर बैठकर नाला पार करते दिखे पटवारी, वीडियो वायरल होने के बाद निलंबन
बुजुर्ग की पीठ पर बैठकर नाला पार करते दिखे पटवारी, वीडियो वायरल होने के बाद निलंब , अब किसान का बयान आया सामने
🦧 ओडिशा में मिले 5 ऑरंगुटान, अब नंदनकानन जू में हो रही खास देखभाल

ओडिशा के बालासोर जिले के जंगल में मिले पांच नन्हे ऑरंगुटान को रेस्क्यू कर भुवनेश्वर के नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क लाया गया है। सभी को फिलहाल क्वारंटीन में रखा गया है और 24 घंटे मेडिकल निगरानी की जा रही है। तीन विशेष केयरटेकर तीन शिफ्टों में उनकी देखभाल कर रहे हैं, जबकि एक समर्पित पशु चिकित्सक उनकी सेहत पर नजर रख रहा है। बच्चों को करीब हर दो घंटे में भोजन दिया जा रहा है और संक्रमण से बचाने के लिए विशेष सावधानी बरती जा रही है। 

इन ऑरंगुटानों के ओडिशा के जंगल तक पहुंचने की वजह अभी साफ नहीं है। मामले में वन्यजीव तस्करी की आशंका समेत कई पहलुओं की जांच की जा रही है।
Video 21
AI का कमाल , वास्तविक जन्म तिथि 7 दिसंबर सन 1996😃😃😃😃😃
जशपुर जिले में एक शिक्षक के द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर बगीचा के ग्रामीणों से 12 से 15 लाख की वसूली
Video 24