Public App Logo
Profile Picture

हरियाणा केसरी न्यूज

@haryana_kesari
153836Followers
28Following
शहीदों के बलिदान से मिली आजादी, इसे संजोना हम सभी की जिम्मेदारी: विशाल सिंह जालंधरा

बीरेंद्र जालंधरा फाउंडेशन ने बच्चों के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

भिवानी,15 अगस्त: ( हरियाणा केसरी न्यूज़)। बीरेंद्र जालंधरा फाउंडेशन द्वारा देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बच्चों के साथ हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों में भाग लिया और तिरंगे के प्रति सम्मान व्यक्त किया। साथ ही ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी गई तथा उन्हें देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान से परिचित कराया गया। बच्चों ने देशभक्ति के गीत एवं नारों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम की भावना का संदेश दिया। फाउंडेशन के सदस्यों ने बच्चों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है तथा प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना चाहिए।

इस अवसर पर बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा की गईं और उन्हें तिरंगा झंडा व पोस्टर वितरित किए गए। बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। फाउंडेशन के सदस्यों ने बच्चों को शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रप्रेम के महत्व के बारे में भी बताया।

इस अवसर पर बोलते हुए बीरेंद्र जालंधरा फाउंडेशन के संस्थापक विशाल जालंधरा ने कहा कि आज हम जिस आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं, वह हमारे वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान का परिणाम है। देश की आजादी के लिए अनगिनत वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। हमें उनके बलिदान को कभी नहीं भूलना चाहिए और उनके सपनों के भारत के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं, बल्कि उन महान वीरों को नमन करने और देश के प्रति अपने कर्तव्यों को याद करने का अवसर भी है। हमें देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के लिए सदैव प्रयासरत रहना चाहिए।

बॉक्स:
-विशाल सिंह जालंधरा ने कहा कि शहीदों के बलिदान से मिली आजादी, इसे संजोना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देशवासियों को राष्ट्रीय ध्वज के साथ भावनात्मक रूप से जोड़ने का एक सराहनीय प्रयास है। हर घर पर तिरंगा देश के प्रति सम्मान, एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रतीक है। उन्होंने सभी देशवासियों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों के मजबूत एवं विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनमें बचपन से ही देशप्रेम, संस्कार एवं समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना हम सभी का कर्तव्य है। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य बच्चों को देश के गौरवशाली इतिहास से जोड़ना और उनमें राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं जिम्मेदारी की भावना पैदा करना है।

इस अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक विशाल जालंधरा, अध्यक्ष संतोष देवी, सह-संस्थापक हिमांशु जालंधरा, दीपक जालंधरा, लक्की जालंधरा, लोकेश जालंधरा, आकाश प्रजापति,कनिष्क जालंधरा, सोना देवी, मोनिका जालंधरा, पूजा रानी,संध्या, गीतांशी जालंधरा और तनिष्का जालंधरा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
देश के लिए मात्र 13 वर्ष की उम्र में दिया सर्वोच्च बलिदान, रामचंद्र विद्यार्थी जी को किया याद

हरियाणा में रामचंद्र विद्यार्थी जी की प्रतिमा लगाने की मांग, संतोष बीरेंद्र जालंधरा ने उठाई आवाज

“रामचंद्र विद्यार्थी जी के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता” : हिमांशु जालंधरा

भिवानी, 14 अगस्त। भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद एवं सबसे कम उम्र के शहीदों में शामिल रामचंद्र विद्यार्थी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज लोहड़ बाजार स्थित राष्ट्रवादी परिवर्तन पार्टी के राज्य कार्यालय में उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके अदम्य साहस, देशभक्ति और बलिदान को याद किया।

इस अवसर पर राष्ट्रवादी परिवर्तन पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव संतोष बीरेंद्र जालंधरा ने रामचंद्र विद्यार्थी जी के जीवन और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 14 अगस्त 1942 का दिन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि रामचंद्र विद्यार्थी जी ने बेहद कम उम्र केवल 13 वर्ष में अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध अदम्य साहस का परिचय देते हुए देश की आजादी के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।

उन्होंने बताया कि 14 अगस्त 1942 को देवेरिया कलेक्ट्रेट अधिकारी के भवन से अंग्रेजों का झंडा उतारकर भारतीय तिरंगा फहराने का साहसिक कार्य रामचंद्र विद्यार्थी जी ने किया था। उनका यह साहसिक कदम देश की आजादी के संघर्ष में उनके अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बन गया।

-हरियाणा में रामचंद्र विद्यार्थी जी की प्रतिमा स्थापित करने की मांग

संतोष बीरेंद्र जालंधरा ने मांग की कि हरियाणा विधानसभा परिसर, किसी बड़ी यूनिवर्सिटी तथा प्रदेश के सभी जिलों और तहसीलों में एक-एक प्रमुख चौक का नाम रामचंद्र विद्यार्थी जी के नाम पर रखा जाए और वहां उनकी प्रतिमा स्थापित की जाए।

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर अमर शहीद रामचंद्र विद्यार्थी जी की प्रतिमाएं स्थापित होने से आने वाली पीढ़ियों को उनके जीवन, संघर्ष और बलिदान के बारे में जानकारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए अपना जीवन न्योछावर करने वाले ऐसे वीर सपूतों को उचित सम्मान मिलना चाहिए और उनकी वीरगाथा को इतिहास के पन्नों से निकलकर जन-जन तक पहुंचाया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि रामचंद्र विद्यार्थी जी का बलिदान पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। उनके जीवन से युवा पीढ़ी को राष्ट्रप्रेम, साहस, त्याग और देश के प्रति समर्पण की प्रेरणा मिलती है।
- एडीसी दीपक बाबू लाल करवा ने स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल में किया ध्वजारोहण  
- विभिन्न स्कूली बच्चों ने दी भारत की संस्कृति और देश भक्ति गीतों पर शानदार प्रस्तुति
- स्कूली बच्चों ने किया मास पीटी शो का जोरदार प्रदर्शन
भिवानी, 13 अगस्त। स्थानीय भीम खेल परिसर में गुरुवार को जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित हुई। रिहर्सल में एडीसी दीपक बाबू लाल करवा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने प्रात: नौ बजे राष्टï्रगान की धुन के साथ ध्वजारोहण किया और परेड का निरीक्षण भी किया। इस दौरान प्रवर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार, नगराधीश अनिल कुमार, डीएसपी महेश कुमार और जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया मौजूद रही। डीएसपी अनूप कुमार के नेतृत्व में परेड की टुकडिय़ों ने राष्टï्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी देते हुए जोरदार मार्च पास्ट किया। वहीं दूसरी ओर नेहरू पार्क में शहीद स्मारक पर एसडीएम महेश कुमार और उप पुलिस अधीक्षक महेश कुमार ने पुष्पांजलि अर्पित कर अमर शहीदों को नमन किया।
फुल ड्रैस रिहर्सल में एडीसी श्री करवा और डीएसपी महेश कुमार ने परेड में शामिल टुकडिय़ों का निरीक्षण किया। पुलिस उप अधीक्षक अनूप कुमार  के नेतृत्व में परेड की टुकडिय़ों ने शानदार मार्च पास्ट किया। मार्च पास्ट की टुकडिय़ां सीना ताने राष्टï्रीय ध्वज को सलामी देते हुए मंच के सामने से गुजरी।

बॉक्स
- परेड की टुकडिय़ों ने किया मार्च पास्ट
परेड कमांडर डीएसपी अनूप कुमार के नेतृत्व में परेड ने मार्च पास्ट किया, जिसमें हरियाणा पुलिस पुरुष की टुकड़ी ने पीएसआई अजय कुमार की अगुवाई में, पुलिस महिला टुकड़ी ने एएसआई उर्मिला की अगुवाई में, होमगार्ड की टुकड़ी ने प्लाटून कमांडर नवीन कुमार, एनसीसी सीनियर डिवीजन लडक़ों की टुकड़ी अंडर सीनियर ऑफिसर प्रिंस, एनसीसी सीनियर डिवीजन लड़कियां अंडर ऑफिसर पूजा की अगुवाई में, एनसीसी लडक़े एवं लड़कियां जूनियर डिवीजन की टुकड़ी ने सारजेंट दीपक कुमार की अगुवाई में, भारत स्काउट एवं गाइड सीनियर डिवीजन ने नितेश कुमार और जूनियर डिवीवन की टुकड़ी ने विजय अहीरवाल की अगुवाई में मार्च पास्ट किया। इसके अलावा अंतिम रिहर्सल में स्कूली बच्चों ने शानदार मास पीटी शो का प्रदर्शन किया, जिसमें डंबल और लेजियम शामिल था। बच्चों ने बड़े ही सधे हुए अंदाज और तारतम्य के साथ मास पीटी शो का प्रदर्शन किया।

बॉक्स
- स्कूली बच्चों ने प्रस्तुत किए देशभक्ति से ओतप्रोत शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम

फुल ड्रेस अंतिम रिहर्सल में विभिन्न स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एसआरएस लैब स्कूल ने म्यूजिकल योगा, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने राजस्थानी, हलवासिया विद्या विहार ने देशभक्ति, पंडित सीताराम शास्त्री स्कूल ने देशभक्ति, आरपीएस ने देशभक्ति, वैश्य मॉडल स्कूल ने राणा पद्मावती का जौहर और पीएश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने तिरंगे की शान पर हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुती दी। फुल ड्रेस रिहर्सल समारोह का संचालन डॉ. मनोज कुमार ने किया।

बॉक्स
- इन स्कूलों ने किया मास पीटी शो का शानदार प्रदर्शन

लेजियम में पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, केएम पब्लिक स्कूल और सैनिक स्कूल शामिल रहे। डंबल में उत्तमी बाई सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हलवासिया विद्या विहार, पंडित सीताराम शास्त्री स्कूल और बाल भवन पब्लिक स्कूल शामिल रहे। इसी प्रकार से पीटी में टीआईटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पंडित सीताराम शास्त्री स्कूल भिवानी के बच्चे शामिल रहे। सभी स्कूलों के बच्चों ने फुल ड्रेस रिहर्सल में शानदार मास पीटी शो का प्रदर्शन किया।

 बॉक्स
- भिवानी जिला मुख्यालय पर राज्यसभा सांसद सुभाष बराला होंगे मुख्य अतिथि: एडीसी
फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल के दौरान अपना संदेश देते हुए एडीसी दीपक बाबू लाल करवा ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानियों के अमूल्य बलिदान और अमर शहीदों की कुर्बानी की बदौलत देश को आजादी मिली। हम अपने शहीदों को कभी नहीं भुला सकते। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को स्थानीय भीम स्टेडियम में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे जोश-उमंग के साथ धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। समारोह में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा लोहारू में विधायक सुनील सांगवान, तोशाम में विधायक घनश्याम सर्राफ, सिवानी में कपूर सिंह वाल्मीकि मुख्य अतिथि होंगे।
********* ************** @topfans
भिवानी में खुला प्रोफेशनल मेकअप स्टूडियो 💄 | Siya Chauhan Makeup Studio | अब भिवानी से बाहर जाने की जरूरत नहीं! Siyachaauhan

अब आपके अपने शहर भिवानी में खुल गया है प्रोफेशनल मेकअप स्टूडियो! 💄✨
अगर आप Bridal Makeup, Party Makeup, Engagement Makeup, HD Makeup, Hair Styling और Skin Care जैसी सुविधाएं एक ही जगह चाहते हैं, तो अब आपको भिवानी से बाहर जाने की जरूरत नहीं है।
📍 शिया चौहान मेकअप स्टूडियो
📌 मॉल गोदाम रोड, भिवानी, हरियाणा
इस वीडियो में Siya Chauhan Professional Makeup Studio के बारे में खास बातचीत और स्टूडियो की झलक दिखाई गई है।
💄 सभी मेकअप सुविधाएं एक ही स्टूडियो में
👰 Bridal Makeup
✨ Party Makeup
💍 Engagement Makeup
💎 HD Makeup
💇 Hair Styling
🌸 Skin Care
वीडियो पसंद आए तो Like 👍 | Share 🔄 | Subscribe 🔔 जरूर करें।
<nis:link nis:type=tag nis:id=siyachauhan nis:value=SiyaChauhan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=makeupstudio nis:value=MakeupStudio nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bhiwani nis:value=Bhiwani nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bhiwaninews nis:value=BhiwaniNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=haryana nis:value=Haryana nis:enabled=true nis:link/> BridalMakeup ProfessionalMakeup
Siya Chauhan, Siya Chauhan Makeup Studio, Siya Chauhan Makeup, Siya Chauhan Bhiwani, Siya Chauhan Professional Makeup Artist, Siya Chauhan Makeup Artist, makeup studio, professional makeup studio, professional makeup artist, Bhiwani makeup studio, Bhiwani makeup artist, makeup artist Bhiwani, bridal makeup Bhiwani, bridal makeup artist Bhiwani, party makeup Bhiwani, HD makeup Bhiwani, engagement makeup Bhiwani, hair styling Bhiwani, skin care Bhiwani, makeup services Bhiwani, beauty studio Bhiwani, beauty parlour Bhiwani, salon Bhiwani, makeup salon Bhiwani, Mall Godam Road Bhiwani, Mall Godam Road makeup studio, Bhiwani Haryana, Bhiwani news,
भिवानी: शिवरात्रि पर डीजे पर झूमे कांवड़िए, लगाया पूरे शहर का चक्कर! 🔱🚩
भिवानी में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कांवड़ियों और शिवभक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। डीजे की धुनों पर कांवड़िए जमकर झूमे और नाचते-गाते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से होकर निकले। रंग-बिरंगी रोशनी से सजे वाहन और शिवभक्तों की भक्ति ने माहौल को पूरी तरह शिवमय बना दिया।
इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने कांवड़ियों की यात्रा को देखा और उनका उत्साह बढ़ाया। पूरी यात्रा के दौरान हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से शहर गूंज उठा। 🔱🚩
देखिए हरियाणा केसरी न्यूज़ की खास रिपोर्ट और भिवानी की शिवरात्रि यात्रा की शानदार तस्वीरें।
📍 स्थान: भिवानी, हरियाणा
🔱 अवसर: महाशिवरात्रि
🎥 स्रोत: हरियाणा केसरी न्यूज़
वीडियो पसंद आए तो Like 👍 | Share ↗️ | Subscribe 🔔 जरूर करें।
हरियाणा की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें – हरियाणा केसरी न्यूज़ के साथ।
<nis:link nis:type=tag nis:id=भिवानी nis:value=भिवानी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=शिवरात्रि nis:value=शिवरात्रि nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=महाशिवरात्रि nis:value=महाशिवरात्रि nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=कांवड़� nis:value=कांवड़� nis:enabled=true nis:link/>
भिवानी: जोगीवाला शिव मंदिर में उमड़ा शिव भक्तों का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन | कांवड़ियों ने चढ़ाया गंगाजल
📄 Description
भिवानी से बड़ी खबर: जोगीवाला शिव मंदिर में शिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा।
कांवड़ियों ने पवित्र गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया और श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर को फूलों और आकर्षक सजावट से सजाया गया था।
देखिए हरियाणा केसरी न्यूज़ की यह खास ग्राउंड रिपोर्ट।
🔴 Haryana Kesari News
📍 भिवानी, हरियाणा
वीडियो पसंद आए तो Like 👍 | Share 🔄 | Subscribe 🔔 जरूर करें।
🏷️ Tags
भिवानी न्यूज़, Bhiwani News, Bhiwani Latest News, Haryana News, Haryana Kesari News, जोगीवाला शिव मंदिर, Jogiwala Shiv Mandir, भिवानी शिव मंदिर, शिव मंदिर भिवानी, शिवरात्रि, शिवरात्रि 2026, सावन शिवरात्रि, Sawan Shivratri, Shivratri, Mahashivratri, भगवान शिव, शिव भक्त, शिव भक्तों का सैलाब, हजारों श्र�
एक छोटे से बच्चे की भगवान में इतनी आस्था,अपनी माँ से बनवाई कावड़ ! बोला अगली बार मैं भी कावड़ लेकर आऊँगा 📿❤️🕉️ <nis:link nis:type=tag nis:id=bhiwani nis:value=bhiwani nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=कावड़ nis:value=कावड़ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=शिव nis:value=शिव nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=haryana nis:value=haryana nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bhola nis:value=bhola nis:enabled=true nis:link/>
कलानौर के शिव मंदिर में उमड़ा भक्तों का जन सैलाब,दर्जनों कांवड़िए पहुंचे ।
भिवानी शिवरात्रि पर सजा जोगीवाला मंदिर 🛕,भक्तों ने किए देर रात तक दर्शन ! <nis:link nis:type=tag nis:id=भिवानी nis:value=भिवानी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हरियाणा nis:value=हरियाणा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bhiwani nis:value=bhiwani nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हरियाणा nis:value=हरियाणा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jogiwalamandir nis:value=jogiwalamandir nis:enabled=true nis:link/>
भिवानी: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा शहर! 🚩🔱
शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर भिवानी में कांवड़ियों का तांता लगा नजर आया। हर तरफ हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। इस बार कांवड़ यात्रा में महिला शक्ति की भी खास भागीदारी देखने को मिली। महिलाएं भी आस्था और श्रद्धा के साथ कांवड़ लेकर पहुंचीं।
हरियाणा केसरी न्यूज़ की टीम ने कांवड़ियों से बातचीत कर उनकी यात्रा, आस्था और अनुभवों को जाना। देखिए भिवानी से यह खास ग्राउंड रिपोर्ट।
🔱 हर-हर महादेव!
🚩 बोल बम!
🙏 ॐ नमः शिवाय!
वीडियो पसंद आए तो Like 👍 | Share ↗️ | Comment 💬 और Subscribe 🔔 जरूर करें।
<nis:link nis:type=tag nis:id=bhiwani nis:value=Bhiwani nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kanwaryatra nis:value=KanwarYatra nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shivratri nis:value=Shivratri nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mahashivratri nis:value=Mahashivratri nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=harharmahadev nis:value=HarHarMahadev nis:enabled=true nis:link/> BolBam HaryanaKesariNews
🥇 भिवानी की बेटी जैसमीन लम्बोरिया ने रचा इतिहास! 🥊🇮🇳
कॉमनवेल्थ गेम्स में बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीतकर भिवानी लौटीं जैसमीन लम्बोरिया का भव्य स्वागत किया गया। उनकी इस शानदार उपलब्धि से पूरे हरियाणा और भिवानी में खुशी की लहर है।
इस खास बातचीत में जैसमीन लम्बोरिया ने अपनी जीत, मेहनत, संघर्ष और आगे के लक्ष्य को लेकर हरियाणा केसरी न्यूज़ से खास बातचीत की।
देखिए पूरी खबर और एक्सक्लूसिव बातचीत सिर्फ हरियाणा केसरी न्यूज़ पर।
👍 वीडियो पसंद आए तो Like करें
🔔 Haryana Kesari News को Subscribe करें
📲 वीडियो को ज्यादा से ज्यादा Share करें।
<nis:link nis:type=tag nis:id=jasminelamboriya nis:value=JasmineLamboriya nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=commonwealthgames nis:value=CommonwealthGames nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=goldmedal nis:value=GoldMedal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=boxing nis:value=Boxing nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bhiwani nis:value=Bhiwani nis:enabled=true nis:link/> Haryana HaryanaKesariNews IndianBoxing JasmineLamboria GoldMedalist हरियाणाकेसरीन्यूज़ भिवानी जैसमीनलम्बोरिया स्वर्णपदक बॉक्सिंग
भिवानी: तेज बारिश ने खोली प्रशासन की पोल,पूरे शहर का हाल हुआ बेहाल ! <nis:link nis:type=tag nis:id=भिवानी nis:value=भिवानी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हरियाणा nis:value=हरियाणा nis:enabled=true nis:link/>
📍चरखी दादरी बिग ब्रेकिंग | हरियाणा केसरी न्यूज़
चरखी दादरी में दिनदहाड़े सिटी पुलिस थाना के सामने हुई अंधाधुंध फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना में आधा दर्जन से अधिक लोगों को गोली लगने की सूचना सामने आ रही है। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
इस घटना के पीछे की वजह क्या है? हमलावर कौन थे? पुलिस की जांच किस दिशा में आगे बढ़ रही है? पूरी जानकारी के लिए वीडियो अंत तक देखें।
👉 ताज़ा और विश्वसनीय खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें और Bell Icon ज़रूर दबाएं।
<nis:link nis:type=tag nis:id=चरखीदादरी nis:value=चरखीदादरी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=haryanakesarinews nis:value=HaryanaKesariNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=haryananews nis:value=HaryanaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> Firing DadriNews Police BigBreaking LatestNews HindiNews Haryana NewsUpdate ViralNews IndiaNews CrimeUpdate LiveNews BhiwaniNews TrendingNews HaryanaKesari
च. दादरी बिग ब्रेकिंग: दिन दहाड़े सिटी पुलिस थाना के सामने अंधाधुंध फायरिंग, आधा दर्जन से अधिक को लगी गोलियां । <nis:link nis:type=tag nis:id=चरखी_दादरी nis:value=चरखी_दादरी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हरियाणा nis:value=हरियाणा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=charkhi_dadri nis:value=Charkhi_Dadri nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralvideo nis:value=viralvideo nis:enabled=true nis:link/>
अजब गजब कहानी: भिवानी में 8 साल से रह रही अलीगढ़ की राजकुमारी को मिला उसका परिवार !
भिवानी: 15-20 मिनट की बारिश ने खोली प्रशासन की पोल....लोग परेशान, पुराना बस स्टेंड एरिया में थोड़ी सी बारिश में भरा पानी ! <nis:link nis:type=tag nis:id=भिवानी nis:value=भिवानी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हरियाणा nis:value=हरियाणा nis:enabled=true nis:link/>
भिवानी की छोरी रीनू प्रजापति ने गाड़ा लठ, नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीते 3 गोल्ड मेडल, व अन्य खिलाड़ियों ने भी जीते पदक । भिवानी में निकाला गया रोड शो । सभी ने दिया आशीर्वाद 👏 <nis:link nis:type=tag nis:id=भिवानी nis:value=भिवानी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=haryana nis:value=haryana nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हरियाणा nis:value=हरियाणा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bhiwaninews nis:value=bhiwaninews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bhiwaniupdates nis:value=bhiwaniupdates nis:enabled=true nis:link/>
भिवानी: हनुमान प्रसाद व डॉ वासुदेव शर्मा जी का नागरिको ने किया अभिनंदन, डॉ पीड़ी मित्तल ने किया आयोजन
भिवानी : पूर्व मंत्री बाबू रामभजन अग्रवाल जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन,हजारों लोग पहुंचे !
पूर्व मंत्री बाबू रामभजन अग्रवाल जी की पुण्यतिथि पर गौशाला में लगाई स्वामणि, पशुओं को डाला गया चारा । <nis:link nis:type=tag nis:id=भिवानी nis:value=भिवानी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=haryana nis:value=haryana nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bhiwaninews nis:value=bhiwaninews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bhiwaniupdates nis:value=bhiwaniupdates nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bhiwani nis:value=bhiwani nis:enabled=true nis:link/>
भिवानी: पूर्व मंत्री बाबू रामभजन अग्रवाल जी की पुण्यतिथि पर हुडा पार्क में मेडिकल कैंप का आयोजन!
भिवानी पंडित नेकी राम शर्मा मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन, कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक व अन्य गणमान्य लोग रहे मौजूद!
भिवानी: पराक्रमी योद्धा फाउंडेशन द्वारा गुरु-शिष्य सम्मान समारोह का आयोजन,गुरु-शिष्यो को किया सम्मानित ! <nis:link nis:type=tag nis:id=bhiwani nis:value=bhiwani nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=haryana nis:value=haryana nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bhiwaninews nis:value=bhiwaninews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=haryananews nis:value=haryananews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bhiwaniupdates nis:value=bhiwaniupdates nis:enabled=true nis:link/>
भिवानी | द चंद्र शेखर आजाद ओपन ग्रुप के सीनियर ग्रुप लीडर सागर सज्जन जी से खास बातचीत | भारत स्काउट्स एंड गाइड्स
Alternative Title: Exclusive Interview | सागर सज्जन जी से खास बातचीत | द हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एंड गाइड्स | Bhiwani
YouTube Description
भिवानी से हरियाणा केसरी न्यूज़ की खास पेशकश।
इस विशेष इंटरव्यू में द हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के द चंद्र शेखर आजाद ओपन ग्रुप के सीनियर ग्रुप लीडर श्री सागर सज्जन जी ने स्काउट्स एंड गाइड्स की गतिविधियों, युवाओं की भूमिका, अनुशासन, सेवा भावना और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से अपने विचार साझा किए।
यदि आप स्काउट्स एंड गाइड्स से जुड़ी जानकारी, प्रेरणादायक इंटरव्यू और भिवानी की ताज़ा खबरें देखना चाहते हैं, तो Haryana Kesari News चैनल को Subscribe करें और वीडियो को Like, Share करना न भूलें।
📍 स्थान: भिवानी, हरियाणा
<nis:link nis:type=tag nis:id=haryanakesarinews nis:value=HaryanaKesariNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bhiwani nis:value=Bhiwani nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=scoutsandguides nis:value=ScoutsAndGuides nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bharatscoutsandguides nis:value=BharatScoutsAndGuides nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sagarsajjan nis:value=SagarSajjan nis:enabled=true nis:link/> ChandraShekharAzadOpenGroup ExclusiveInterview Haryana News Scout Guide Youth BhiwaniNews
भिवानी: जंतर मंतर पर हुए लाठीचार्ज पर भिवानी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया ने सरकार का किया विरोध ! <nis:link nis:type=tag nis:id=भिवानी nis:value=भिवानी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हरियाणा nis:value=हरियाणा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=दिल्ली nis:value=दिल्ली nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जंतर_मंतर nis:value=जंतर_मंतर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bhiwaninews nis:value=bhiwaninews nis:enabled=true nis:link/>