Public App Logo
Profile Picture

शाहबाज आलम NEWS22 DIGITAL

@joharsamachar
17510Followers
61Following
खोरीमहुआ को जिला बनाने की उठी बुलंद आवाज, राज्यपाल को सौंपा आवेदन
खोरीमहुआ को जिला बनाने की मांग ने पकड़ा जोर, राज्यपाल से की मुलाकात निर्णायक पहल की गुहार
खोरीमहुआ में उमराह यात्रियों का प्रशिक्षण शिविर, सिखाए गए उमराह के अरकान और जरूरी तौर-तरीके
जेसीबी लेकर पहुंची भीड़, जमीन कब्जाने के प्रयास का आरोप; पुलिस की तत्परता से टला खूनी संघर्ष
पाकुड़ विधायक शशि भूषण की मौजूदगी में चितरडीह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’, राष्ट्र निर्माण पर हुई चर्चा
धनवार बचाओ संघर्ष समिति का 13 सूत्री मांगों को लेकर धरना 11वें दिन भी जारी, अधिकारियों की चुप्पी से बढ़ रहा आक्रोश
भारी बारिश के कारण सरिया स्थित निर्माणाधीन रोड ओवर ब्रिज के पास का पथ पूरी तरह धंस जाने के कारण आवागमन बाधित हो गया है।
BREAKING NEWS
अजय कुमार, संजय कुमार और रामाकृष्णा कुमार सिंह की गिरफ्तारी
JSSC-CGL परीक्षा धांधली मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, गिरिडीह के धनवार से तीन आरोपी गिरफ्तार
धनवार स्टेशन से 100 जायरीन उमरा के लिए रवाना
अजहरी उमराह ग्रुप के जत्थे को फूल-माला पहनाकर दी गई विदाई, अमन-शांति के लिए हुई दुआ
JSSC-CGL विवाद पर बाबूलाल मरांडी का बड़ा हमला, बोले—CBI जांच से ही सामने आएगा पूरा सच।

JSSC-CGL और JPSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। गिरिडीह में एक निजी संस्थान के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे मरांडी ने पूरे मामले की CBI जांच कराने की मांग दोहराई। हालिया रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने भर्ती प्रक्रिया से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका की भी स्वतंत्र जांच की मांग की है। 
मरांडी ने कहा कि झारखंड हाईकोर्ट में सरकार की ओर से दाखिल हालिया जवाबी हलफनामे में JSSC-CGL की परीक्षा प्रक्रिया को गंभीर गड़बड़ियों से प्रभावित बताया गया है। उनका सवाल है कि यदि सरकार के पास ऐसे तथ्य पहले से मौजूद थे, तो पूर्व में अदालत में दाखिल हलफनामों में पूरी जानकारी क्यों नहीं रखी गई। 
उन्होंने कहा कि जांच सिर्फ निचले स्तर के आरोपितों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। परीक्षा प्रक्रिया और जांच से जुड़े अधिकारियों की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। मरांडी ने दोष सिद्ध होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। 

मरांडी ने CID जांच की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाते हुए CBI से जांच कराने की मांग की। उन्होंने प्रशांत कुमार और सुधीर गुप्ता को JSSC से हटाने तथा मनोज कौशिक को CID ADG के पद से मुक्त करने की मांग रखी।
उन्होंने कहा कि जब भी झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी, भ्रष्टाचार के दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, ये पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी द्वारा लगाए गए राजनीतिक आरोप और रखी गई मांगें हैं; संबंधित आरोपों पर अंतिम निष्कर्ष जांच और न्यायिक प्रक्रिया से ही तय होगा। JSSC-CGL विवाद में जांच और कानूनी प्रक्रिया अभी जारी है। 
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रंजीत राय, महेंद्र वर्मा, दिलीप वर्मा, सुरेश साव, सुनील पासवान, दिनेश यादव, लक्ष्मण स्वणकार,विनय सिंह, महादेव दुबे, संदीप डोंगाइच, कामेश्वर पासवान, नवीन सिन्हा, मनीष वर्मा, अशोक उपाध्याय,निर्भय सिंह, संजीव कुमार गुड्डू, मिथुन चंद्रवंशी, मुनिया देवी,उषा देवी, संगीता सेठ, प्रोफेसर विनीता कुमारी, पिंकी वर्मा और प्रेम तिवारी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
धनवार के गलवाती में फाइनल टूर्नामेंट का भव्य आयोजन लाखों की भीड़
ट्यूशन जा रहे छात्र पर छह युवकों के हमले का आरो.प, जमडीहा में तनाव के बाद भारी पुलिस बल तैनात; पुलिस की समझाइश से तनाव समाप्त
दूर के रिश्तेदार की लड़की से हुआ प्यार, कर ली शादी, मामला गावां के पथलडीहा का बताया जा रहा है, वीडियो हुआ वायरल, आधिकारिक पुष्टि बाकी।
आंगनबाड़ी सेविका के खिलाफ डीसी से शिकायत, नियमित केंद्र संचालन नहीं होने का आरोप
सड़क के लिए तरस रहा खैरवानी गांव, ग्रामीणों का ऐलान—“सड़क नहीं तो वोट नहीं”
जमुआ में पार्क बन गया सरिया में भी बन गया तीसरी में भी बन रहा है लेकिन हमारे धनवार में एक भी पार्क नहीं है आखिर क्यों क्या हमारे विधायक जी धनवार की अनदेखी कर रहे है .... जनता का सवाल
खोरीमहुआ में ऑटोमोटिव कार एक्सेसरीज एंड अफेयर का शुभारंभ, अब धनबाद जैसी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर
गलवाती में जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
Video 19
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी अंतिम दर्शन के लिए जा रहे हैं
सुदिव्य सोनू के निधन से गिरिडीह में मातम, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पहुंचे, भावुक होकर बोले-झारखंड ने खोया अपना बेटा
सुदिव्य सोनू के निधन से गिरिडीह में मातम, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पहुंचे, भावुक होकर बोले—झारखंड ने खोया अपना बेटा
सुदीप कुमार सोनू का पार्थिव शरीर आवास के पास लाया गया है।
नहीं रहे मंत्री सुदिव्य सोनू गिरिडीह के निजी अस्पताल में हुआ निधन।