Public App Logo
Profile Picture

Bol Himachal

@BolHimachal
48Followers
0Following
गौशाला बूंबलू में 'गलवान अमर शहीद सिपाही अंकुश ठाकुर चैरिटेबल ट्रस्ट' ने की गऊ सेवा
Video 1
*उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार*

19 सितंबर  2026
बीना चौहान , कुल्लू 

उद्घोषित अपराधी सेल, कुल्लू की टीम ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए वर्ष 2016 में सादर थाना कुल्लू में दर्ज धारा 457, 380, 34, 201 भारतीय दंड संहिता (IPC) तथा धारा 180, 181 व 196 मोटर वाहन अधिनियम (M.V. Act) के मामले में वांछित उद्घोषित अपराधी सुनील कुमार (28 वर्ष), निवासी भिउली ज़िला मंडी को भिउली से गिरफ्तार किया है ।

उक्त अभियुक्त को माननीय CJM, कुल्लू न्यायालय द्वारा दिनांक 27.08.2026 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था । अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आगामी वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।
शैटाधार सैर (सायरी) मेला.........
शैटाधार शायरी मेले में उमड़ा भारी जनसैलाब, 

सराज
सराज घाटी के प्रसिद्ध और ऐतिहासिक शैटाधार में आयोजित पारंपरिक शायरी मेले में इस बार आस्था और उत्साह का ऐसा सैलाब उमड़ा कि पूरा मेला परिसर खचाखच भर गया। मेले में हजारों की संख्या में लोगों के पहुंचने से रौनक देखने को मिली।
Congratulations.......
शिशु निकेतन के प्रणय ठाकुर ने कुश्ती और ताइक्वांडो में जीते कांस्य पदक

बीना चौहान, लदरौर 
17 सितंबर 2026

शिशु निकेतन पब्लिक स्कूल एवं शिशु निकेतन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल दसमल के होनहार खिलाड़ी प्रणय ठाकुर ने जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुश्ती और ताइक्वांडो दोनों खेलों में कांस्य पदक हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
यह प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुजानपुर (GSSS Sujanpur) में अंडर-19 वर्ग में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रणय ठाकुर ने कुश्ती और ताइक्वांडो में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया तथा दोनों स्पर्धाओं में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम किया।
प्रणय की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य, अध्यापकों तथा खेल प्रशिक्षकों ने प्रणय ठाकुर को उनकी शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रणय की मेहनत और लगन अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।
विद्यालय परिवार ने प्रणय के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि खेलों के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी विद्यार्थी निरंतर आगे बढ़ें, यही विद्यालय का प्रयास है।
पुलिस थाना करसोग बतौर SHO सकीनी कपूर ने संभाला कार्यभार
*पैदल रास्ते में व्यक्ति को घेरकर ₹750 की लूट, कुल्लू पुलिस की त्वरित कार्रवाई-तीन आरोपी गिरफ्तार*

पुलिस थाना कुल्लू में एक अभियोग अंतर्गत धारा 309(4) एवं 3(5) BNS के तहत लूट का मामला दर्ज किया गया था। पीड़ित के अनुसार, दिनांक 10.09.2026 को रामशीला से देवधार की ओर पैदल जाते समय तीन युवकों ने उसे रास्ते में घेरकर व पकड़कर उसकी जेब से नकदी व एक चाबी लूट करके मौका से फरार हो गए।

मामले की सूचना मिलते ही कुल्लू पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में गांव कोको, चालौडी, तहसील बंजार निवासी 28 वर्षीय युवक; गांव सिधारा ग्राहन, तहसील कुल्लू निवासी 23 वर्षीय युवक तथा गांव लोरन, ढालपुर, कुल्लू निवासी 23 वर्षीय युवक शामिल हैं।

तीनों आरोपियों को आज दिनांक 12.09.2026 को माननीय CJM न्यायालय, कुल्लू के समक्ष पेश किया जा रहा है। मामले में आगामी जांच एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।
आदित्य ठाकुर का MBBS में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
लदरौर। ग्राम पंचायत झरलोग के लदरौर निवासी होनहार छात्र आदित्य ठाकुर का डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, नाहन में MBBS के लिए चयन हुआ है। आदित्य की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
आदित्य ठाकुर की सफलता पर आर्मी एक्स-सर्विसमैन एसोसिएशन लदरौर के सदस्यों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि आदित्य ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर लदरौर सहित ग्राम पंचायत झरलोग का नाम रोशन किया है।
उन्होंने आदित्य के माता-पिता एवं परिवारजनों को भी इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। एसोसिएशन के सदस्यों ने आदित्य को MBBS की पढ़ाई के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
दधोल चौक के पास दुर्घटना गाड़ी व स्कूटी में टक्कर स्कूटी चालक  घायल
हमीरपुर के विशाल ठाकुर ने पंजाब में चमकाया नाम
प्रतियोगी परीक्षा में 29वां रैंक हासिल कर पंजाब स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड में बने जूनियर इंजीनियर
6 सितंबर 2026
बीना चौहान, हमीरपुर 

तहसील बड़सर की ग्राम पंचायत दंदवी  के गांव सरयाणा निवासी विशाल ठाकुर ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर पंजाब में सफलता का परचम लहराया है। विशाल ठाकुर का चयन पंजाब स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड में जूनियर इंजीनियर के पद पर हुआ है। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षा में 29वां रैंक हासिल कर यह उपलब्धि अपने नाम की है। सामान्य श्रेणी से चयनित विशाल की इस सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर है।
विशाल ठाकुर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राजकीय माध्यमिक विद्यालय दंदवी से प्राप्त की। उनकी शिक्षा में उनके ताया कश्मीर सिंह ठाकुर का विशेष मार्गदर्शन रहा। इसके बाद उन्होंने किड्स बड्स स्कूल, बिजड़ी से नॉन-मेडिकल विषय में जमा दो की पढ़ाई पूरी की। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने चंडीगढ़ का रुख किया और वहां से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की।
विशाल ठाकुर के पिता सुखदेव सिंह ठाकुर भी पंजाब स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड में जूनियर इंजीनियर के पद पर सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं। पिता के अनुभव और प्रेरणा के साथ विशाल ने अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत की और प्रतियोगी परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की।
खास बात यह है कि हिमाचल के हमीरपुर जिले के बेटे विशाल ठाकुर ने दूसरे राज्य में प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल परिवार और गांव, बल्कि पूरे हमीरपुर जिले को गौरवान्वित किया है। विशाल की सफलता हिमाचल की युवा पीढ़ी के लिए भी प्रेरणादायक है कि मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के साथ युवा अपने प्रदेश के साथ-साथ देश के किसी भी हिस्से में सफलता हासिल कर सकते हैं।
विशाल ठाकुर के चयन पर ग्राम पंचायत दंदवी सहित क्षेत्रवासियों, परिजनों और शुभचिंतकों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
लदरौर के आदित्य ठाकुर का MBBS में चयन

लदरौर (भोरंज), जिला हमीरपुर
5 सितंबर 2026

 ग्राम पंचायत झरलोग के लदरौर निवासी आदित्य ठाकुर का चयन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, नाहन में एमबीबीएस के लिए हुआ है। आदित्य ने NEET-UG में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश की राज्य मेरिट में ओवरऑल रैंक 353 तथा सामान्य वर्ग में 190वीं रैंक हासिल की।
आदित्य के पिता सुशील ठाकुर ने उनकी इस सफलता का श्रेय आदित्य की कड़ी मेहनत, अनुशासन तथा गुरुजनों और परिवार के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि आदित्य ने अपनी इस उपलब्धि से ग्राम पंचायत झरलोग सहित पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है, जिससे परिवार और क्षेत्रवासियों में खुशी एवं गर्व का माहौल है।
ग्राम पंचायत झरलोग, लदरौर एवं क्षेत्रवासियों ने आदित्य और उनके परिवार को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Taxi 🚕🚖🚕 Sale  Sale टैक्सी बिकाऊ है: शानदार कंडीशन और बेहतरीन कीमत में! 🚕🔥 <nis:link nis:type=tag nis:id=taxiforsale nis:value=TaxiForSale nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=usedcarsale nis:value=UsedCarSale nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vehicleforsale nis:value=VehicleForSale nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bolhimachal nis:value=BolHimachal nis:enabled=true nis:link/>
 
7018410457 9805155397
टैक्सी बिकाऊ है: शानदार कंडीशन और बेहतरीन  कीमत में! 🚕🔥 <nis:link nis:type=tag nis:id=taxiforsale nis:value=TaxiForSale nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=usedcarsale nis:value=UsedCarSale nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vehicleforsale nis:value=VehicleForSale nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bolhimachal nis:value=BolHimachal nis:enabled=true nis:link/> 

Contact us 9805155397,7018410757
खो-खो में फिर छाया हिम गुरुकुल स्कूल लदरौर, लगातार तीसरी बार बना विजेता
प्रतियोगिता के अंत में राष्ट्रीय गान
Video 17
Winner
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुण्डखर  में आयोजित की जा रही है प्रतियोगिता
Video 20
Video 21
Video 22
Video 23
मुख्यातिथि