Public App Logo
Profile Picture

JHARKHAND NEWS EXPRES

@jharkhandnewsexpres
1201Followers
3Following
वर्ल्ड की सबसे बड़ी ख़बर 

क्या ईरान से लड़ते-लड़ते थक गए अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर USS अब्राहम लिंकन पर तैनात सैनिक? हुआ वापसी का ऐलान

<nis:link nis:type=tag nis:id=iranusawar nis:value=IranUSAWar nis:enabled=true nis:link/>
रांची के सदर अस्पताल ने देवेंद्र नाथ महतो का मेडिकल बुलेटिन जारी किया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jharkhand nis:value=jharkhand nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=protest nis:value=protest nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jpsc nis:value=JPSC nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jssc_cgl nis:value=JSSC_CGL nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreels nis:value=viralreels nis:enabled=true nis:link/>
चंदवा लोहरदगा मुख्य रोड चंदवा घाटी में भीषण हादसा

<nis:link nis:type=tag nis:id=accident nis:value=accident nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jharkhand nis:value=jharkhand nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=latehar nis:value=latehar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lohardaga nis:value=lohardaga nis:enabled=true nis:link/>
मदरसा दारुल उलूम हुसैनिया कोकदोरो में शान से फहराया गया तिरंगा

यौमे-आजादी पर दिखा देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का जज्बा, अमन-चैन व देश की तरक्की के लिए की गई दुआ

रांची। यौमे-आजादी के अवसर पर मदरसा दारुल उलूम हुसैनिया, कोकदोरो, रांची के परिसर में पूरे उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में परचम कुशाई (ध्वजारोहण) कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मदरसे के शिक्षक, छात्र-छात्राएं सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। इस दौरान देश की सलामती, तरक्की, अमन-चैन और खुशहाली की दुआ की गई।

जैसे ही राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शान से फहराया गया, पूरा मदरसा परिसर देशभक्ति के जज्बे से गूंज उठा। मदरसे के नन्हे छात्र हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। बच्चों के चेहरों पर देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना साफ नजर आई।

कार्यक्रम के दौरान मदरसा परिसर तिरंगे झंडों से सजा नजर आया। छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ तिरंगा लहराते हुए देश की तरक्की और खुशहाली के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भारत की असली ताकत उसकी राष्ट्रीय एकता, भाईचारा, आपसी प्रेम और गंगा-जमुनी तहजीब में निहित है। देश की आजादी के लिए सभी वर्गों और समुदायों के लोगों ने मिलकर कुर्बानियां दी हैं। ऐसे में देश की एकता, अखंडता, शांति और विकास को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

मदरसा प्रबंधन की ओर से कहा गया कि आज के छात्र ही देश का भविष्य हैं। उनकी शिक्षा के साथ-साथ उनमें देशप्रेम, इंसानियत, अच्छे संस्कार, भाईचारा और सामाजिक जिम्मेदारियों की भावना विकसित करना भी जरूरी है। यही बच्चे आगे चलकर देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

यौमे-आजादी के इस कार्यक्रम में छात्रों और स्थानीय लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने देशप्रेम और एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में देश की सलामती, तरक्की, अमन-चैन तथा समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे की मजबूती के लिए विशेष दुआ की गई।

मदरसा दारुल उलूम हुसैनिया कोकदोरो में आयोजित यह स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और आपसी भाईचारे की भावना की खूबसूरत मिसाल बन गया।
चान्हो में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, विभिन्न संस्थानों में हुआ झंडोतोलन

शनिवार 15 अगस्त। चान्हो प्रखंड मुख्यालय, थाना परिसर, माहेर आश्रम एवं विभिन्न शिक्षण संस्थानों में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर्षोल्लास के साथ झंडोतोलन किया गया। इस दौरान लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया।

प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख अनीता देवी ने राष्ट्रध्वज फहराया। वहीं चान्हो थाना परिसर में थाना प्रभारी टिंकू रजक ने झंडोतोलन किया। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों एवं उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया।

इसी क्रम में माहेर आश्रम में जिला परिषद सदस्य आशुतोष तिवारी ने झंडोतोलन किया। वहीं विद्यालय कार्यालय में प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद इश्तेयाक ने राष्ट्रध्वज फहराया। विभिन्न शिक्षण संस्थानों में भी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने देशभक्ति के नारों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया।
जयपाल सिंह स्टेडियम से आंदोलन कर रहे छात्रों के द्वारा निकाला गया तिरंगा यात्रा
मांडर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न संस्थानों में हुआ झंडोतोलन

शनिवार को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मांडर प्रखंड क्षेत्र में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। प्रखंड मुख्यालय, थाना परिसर सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं सरकारी-गैर सरकारी संस्थानों में पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। मांडर प्रखंड मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में प्रखंड प्रमुख फिलिप्स सहाय एक्का ने झंडोतोलन किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए राष्ट्रगान गाया,वहीं, मांडर थाना परिसर में थाना प्रभारी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने तिरंगे को सलामी दी। क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में भी छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भाषण प्रस्तुत कर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाईं।
छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो
Video 8
Video 9
Video 10
Video 11
पलामू// जिले के शहर थाना क्षेत्र के सद्दीक चौक के पास हाइवा से बालू अनलोड करने के दौरान एक युवक हाइवा की चपेट में आया, हादसे में युवक की मौक पर मौत।
मांडर में बारिश
सांसद के इस भाषण को कितना नम्बर आप देंगे
मांडर में NH-39 किनारे बैरिकेडिंग पर सवाल, ग्रामीणों ने जताया हादसे का खतरा

राँची। मांडर थाना क्षेत्र में एनएच-39 किनारे कॉन्स्टेंट लिवेंस हॉस्पिटल के बाहर लगाए गए लोहे के बैरिकेडिंग को लेकर ग्रामीणों और दुकानदारों में नाराजगी है। लोगों का आरोप है कि नाली के स्लैब तक लोहे के एंगल लगाए जाने से फुटपाथ का रास्ता लगभग पूरी तरह बंद हो गया है। इससे राहगीरों और बाइक सवारों को मुख्य सड़क पर चलना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, अस्पताल के सामने संत जेवियर्स और संत अन्ना कॉलेज के छात्र-छात्राओं की लगातार आवाजाही रहती है। खासकर छुट्टी के समय बड़ी संख्या में छात्र सड़क किनारे निकलते हैं। फुटपाथ बाधित होने के कारण उन्हें तेज रफ्तार ट्रकों और हाइवा के बीच मुख्य सड़क का सहारा लेना पड़ता है।

ग्रामीणों ने कहा कि सड़क किनारे लगे लोहे के एंगल किसी वाहन के अनियंत्रित होकर टकराने की स्थिति में गंभीर हादसे का कारण बन सकते हैं। उनका कहना है कि प्रशासन को किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार करने के बजाय समय रहते बैरिकेडिंग की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।

विरोध कर रहे लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि जहां गरीब दुकानदारों और ठेला लगाने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाती है, वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग की जमीन और नाली क्षेत्र तक किए गए कथित अतिक्रमण पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। लोगों ने NHAI और जिला प्रशासन से मामले की जांच कर फुटपाथ को आम लोगों के लिए मुक्त कराने की मांग की है।

ग्रामीणों और दुकानदारों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द बैरिकेडिंग नहीं हटाई गई और भविष्य में कोई दुर्घटना हुई तो इसके लिए संबंधित विभागों को जिम्मेदार माना जाएगा। लोगों ने कहा कि प्रशासन तत्काल स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उचित कदम उठाए, ताकि राहगीरों और छात्रों की जान जोखिम में न पड़े।
अस्पताल के द्वारा अतिक्रमण कर लगाई गई बैरिकेडिंग पर झारखंड न्यूज एक्सप्रेस की खबर का असर, एक घंटे में NH-39 से हटाई गई बैरिकेडिंग

राँची/मांडर, मिशन स्थित कॉन्स्टेंट लिवेंस हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के सामने अतिक्रमण कर लगाई गई लोहे की बैरिकेडिंग को लेकर झारखंड न्यूज एक्सप्रेस की खबर का बड़ा असर देखने को मिला। खबर प्रकाशित होने के महज एक घंटे के भीतर संबंधित विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण कर लगाई गई बैरिकेडिंग को हटवा दिया। कार्रवाई के बाद छात्रों, स्थानीय लोगों और राहगीरों ने राहत की सांस ली।

दरअसल, अस्पताल के सामने NH-39 के किनारे अतिक्रमण कर लगाई गई लोहे की बैरिकेडिंग के कारण पैदल चलने वालों के लिए रास्ता काफी संकरा हो गया था। फुटपाथ और सड़क किनारे की जगह बाधित होने से राहगीरों को मजबूरन मुख्य सड़क के करीब होकर चलना पड़ रहा था। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्कूली और कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ स्थानीय लोग भी आवागमन करते हैं।

अतिक्रमण कर लगाई गई बैरिकेडिंग के कारण खासकर स्कूल-कॉलेज की छुट्टी के समय स्थिति और गंभीर हो जाती थी। सड़क पर वाहनों की आवाजाही और पैदल राहगीरों की भीड़ के बीच दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी।

झारखंड न्यूज एक्सप्रेस ने अतिक्रमण कर लगाई गई बैरिकेडिंग से उत्पन्न इस गंभीर जनसमस्या को प्रमुखता से उठाते हुए संबंधित विभाग का ध्यान आकृष्ट कराया। खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी।

इसके बाद जेसीबी मशीन की मदद से अतिक्रमण कर लगाई गई लोहे की बैरिकेडिंग को मौके से हटा दिया गया। बैरिकेडिंग हटने के बाद सड़क किनारे पैदल चलने वालों के लिए रास्ता पहले की तुलना में काफी खुला हो गया है।

स्थानीय लोगों ने कहा कि अतिक्रमण कर लगाई गई बैरिकेडिंग हटाए जाने से अब आवागमन आसान और सुरक्षित हुआ है। लोगों ने जनहित से जुड़े इस मामले को प्रमुखता से उठाने के लिए झारखंड न्यूज एक्सप्रेस की सराहना की।

लोगों का कहना है कि यदि अतिक्रमण कर लगाई गई बैरिकेडिंग जैसी समस्याओं पर समय रहते प्रशासन कार्रवाई करे, तो संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।

खबर का असर साफ नजर आया—महज एक घंटे में अतिक्रमण कर लगाई गई बैरिकेडिंग हटी, रास्ता खुला और छात्रों व राहगीरों को बड़ी राहत मिली।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jharkhand nis:value=jharkhand nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=accident nis:value=accident nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mandar nis:value=mandar nis:enabled=true nis:link/>
राँची। मंगलवार देर रात लगभग 01 बजे स्थिति का जायजा लेने और छात्रों से संवाद स्थापित करने के लिए रांची के DC मंजूनाथ भजंत्री और SSP राकेश रंजन स्वयं जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम स्थित धरना स्थल पर पहुंचे. दोनों अधिकारियों ने आंदोलनरत अभ्यर्थियों से बातचीत की, उनका हाल-चाल जाना और उनकी समस्याओं व मांगों को सुना. प्रशासन की ओर से देर रात पहुंचे अधिकारियों का मुख्य उद्देश्य शांति व्यवस्था बनाए रखना और छात्रों के साथ संवाद का मार्ग खुला रखना था.
रांची रिंग रोड दलादली के पास, मनातू चौक से पीछे सड़क पर पूरा गिट्टी फैल गया है दुर्घटना हो सकती है। 
संबंधित लोगों तक यह वीडियो पहुंचा दिया जाए।

<nis:link nis:type=tag nis:id=accident nis:value=accident nis:enabled=true nis:link/>
राँची जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में लगातार 19 वें दिन जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच सहित अन्य मुद्दों की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=jharkhand nis:value=jharkhand nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=protest nis:value=protest nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jpsc nis:value=JPSC nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jssc_cgl nis:value=JSSC_CGL nis:enabled=true nis:link/>
रांची// कोकर चौक सीमा सुजुकी के अपोजिट आज सुबह सुनील महतो से चैन छिनतई कर अपराधी फरार। सुशील मोहता हर रोज की तरह आज भी घर से बाहर बच्चों के लिए स्कूल बस का इंतजार कर रहे थे तभी बाइक सवार दो व्यक्ति गली में प्रवेश कर गले से चैन छिनतई कर फरार हो गए।
https://hindi.webdunia.com/national-hindi-news/trump-secret-flight-iran-threat-turkey-air-force-one-c32a-expose-126081100043_1.html
चाईबासा// 10 लाख रुपये का इनामी नक्सली जोनल कमेटी सदस्य सालुका कायम सहित 4 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण।
रात्रि में लाठी चार्ज का एक वीडियो यह भी

<nis:link nis:type=tag nis:id=jharkhand nis:value=jharkhand nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jpsc nis:value=JPSC nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=protest nis:value=protest nis:enabled=true nis:link/>
छात्रों पर लाठीचार्ज की राहुल गांधी ने की निंदा, बोले- बातचीत से निकलेगा समाधान

राॅंची। विधानसभा घेराव कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने निंदा की है। दिल्ली के इंदिरा भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग उचित नहीं है।

राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों को शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने का अधिकार है और किसी भी समस्या का समाधान बातचीत के जरिए ही निकाला जा सकता है। उन्होंने झारखंड सरकार से छात्रों की बात सुनने और उनकी समस्याओं का जल्द समाधान करने की अपील की।